News Addaa WhatsApp Group Join करें

कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 28, 2026  |  8:37 PM

176 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई WhatsApp
Responsive image

हाटा, कुशीनगर। एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड के बकाया ऋण से जुड़े मामले में प्रशासन ने हाटा कस्बे में एक मकान को सील कर दिया। कार्रवाई तहसीलदार जया सिंह के नेतृत्व में की गई। मौके पर नगर पालिका परिषद हाटा के बड़े बाबू रमाशंकर गुप्ता, पुलिस टीम और बैंक के कर्मचारी मौजूद रहे।प्राप्त जानकारी के अनुसार एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना में बताया गया था कि संबंधित संपत्ति को सरफेसी एक्ट-2002 की धारा-14 के तहत सक्षम न्यायालय/प्रशासनिक आदेश के अनुपालन में कब्जे में लिया गया है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

इसी क्रम में प्रशासनिक टीम शुक्रवार को मौके पर पहुंची और मकान को सील कर दिया।तहसीलदार जया सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय से कार्रवाई के संबंध में आदेश प्राप्त हुआ था। बैंक के लोगों ने संबंधित व्यक्ति से बात की तो उसने बताया कि उसके ऊपर काफी कर्ज है और वह मौके पर नहीं आ सकता। इसके बाद प्राप्त आदेश और शासन के नियमानुसार मकान को सील करने की कार्रवाई की गई।बैंक की ओर से लगाए गए नोटिस के अनुसार संपत्ति गाटा संख्या 110, मौजा हाटा खास, तप्पा बछौली, परगना शाहजहांपुर, तहसील हाटा, जनपद कुशीनगर में स्थित है, जिसका क्षेत्रफल 0.005 हेक्टेयर बताया गया है।कार्रवाई के दौरान पुलिस की मौजूदगी में मकान को सील किया गया।

प्रशासन की इस कार्रवाई से आसपास के लोगों में भी चर्चा रही। बैंक की सूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड की लिखित अनुमति के बिना उक्त संपत्ति का क्रय-विक्रय करना अवैध होगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking