गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय भावुक और आत्मीय माहौल में बदल गया, जब महिला यात्रियों ने जीआरपी के जवानों की कलाई पर राखी बांधी। यह सिर्फ राखी बांधने का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि रेल यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और भरोसे का संकल्प दोहराने का भावनात्मक संदेश भी था।
थाना जीआरपी गोरखपुर की ओर से आयोजित इस अनूठे जागरूकता कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ यात्री हाल में पहुंचे। यहां मौजूद महिला यात्रियों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। राखी बंधते ही पुलिसकर्मियों के चेहरों पर मुस्कान और माहौल में भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता साफ दिखाई दी। कार्यक्रम में जीआरपी कर्मियों ने महिला यात्रियों को भरोसा दिलाया कि रेलवे स्टेशन हो या ट्रेन का सफर, महिलाओं की सुरक्षा महज पुलिस की ड्यूटी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और संकल्प है। महिला यात्रियों को बताया गया कि किसी भी तरह की परेशानी, असुरक्षा या आपात स्थिति में वे तत्काल जीआरपी की मदद ले सकती हैं।
प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशन, यात्री हाल और ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी पूरी तरह सतर्क है। महिलाओं को किसी भी परिस्थिति में खुद को अकेला या असहाय महसूस करने की जरूरत नहीं है। पुलिस उनकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। रक्षाबंधन के इस भावुक मौके पर महिला यात्रियों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें भाई का स्नेह दिया, तो पुलिसकर्मियों ने भी महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सहायता का वचन दिया। इस पहल ने पुलिस और आम यात्रियों के बीच विश्वास की एक मजबूत कड़ी बनाने का काम किया।
कार्यक्रम के दौरान महिला यात्रियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और आपात स्थिति में पुलिस सहायता के संबंध में भी जागरूक किया गया। उन्हें आपातकालीन सहायता के लिए 112 तथा रेलवे संबंधी सहायता के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 के उपयोग की जानकारी दी गई।
बोले जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अनुज सिंह.. !
‘राखी सिर्फ धागा नहीं, जिम्मेदारी का संकल्प है’ रक्षाबंधन पर जीआरपी की इस पहल ने पर्व को एक सामाजिक संदेश से जोड़ दिया। कार्यक्रम के जरिए यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि राखी की डोर केवल भाई-बहन के रिश्ते को नहीं बांधती, बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की जिम्मेदारी का एहसास भी कराती है।
जीआरपी गोरखपुर का यह आयोजन रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। कलाई पर राखी और जुबां पर सुरक्षा का भरोसा—रक्षाबंधन पर जीआरपी ने वर्दी के रिश्ते को इंसानियत के रिश्ते से जोड़ दिया।
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…
कुशीनगर/गोरखपुर। करीब 15 लाख रुपये के भुगतान की फाइल आगे बढ़ाने के बदले 10…
गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…