News Addaa WhatsApp Group

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 26, 2026  |  8:31 PM

109 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तरयासुजान पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े गंभीर मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 फरवरी 2026 को थाना तरयासुजान पुलिस ने मु0अ0सं0–46/2026 से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 65(1)/352/351(3) बीएनएस तथा धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्त का पहचान आर्यन अंसारी उर्फ रियासत अंसारी पिता का नाम इजरायल अंसारी निवासी: तरया सुजान, थाना तरयासुजान, जनपद कुशीनगर हाल मुकाम: दोमाठ कोठी, थाना तरयासुजान, जनपद कुशीनगर के रूप में हुआ हैं। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त लंबे समय से वांछित था और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान उप निरीक्षक चौकी प्रभारी तीनफीडिया शिवम कुमार द्विवेदी,कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार,कांस्टेबल जयगोविन्द सिंह शामिल रहे।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर “रोड सेफ्टी” की आड़ में बड़ा खेल! (भ्रष्टाचार...

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस तत्परता और सख्त कार्रवाई की सराहना की है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आगे भी ऐसी कार्रवाइयाँ लगातार जारी रहेंगी।

संबंधित खबरें
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking