News Addaa WhatsApp Group

ड्यूटी में ढिलाई पर एसपी का एक्शन: एक उपनिरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 13, 2026  |  5:46 PM

1,051 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ड्यूटी में ढिलाई पर एसपी का एक्शन: एक उपनिरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कड़ा रुख अपनाते हुए एक उपनिरीक्षक समेत दो आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई बीती रात्रि की गई, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

सूत्रों के अनुसार थाना बरवापट्टी पर तैनात उप निरीक्षक अजीत सिंह यादव तथा थाना रामकोला में तैनात आरक्षी प्रदीप कुमार यादव और आरक्षी कुनाल सिंह को थाना क्षेत्र के बैरियर प्वाइंट पर निर्धारित समय से अनुपस्थित पाया गया। कर्तव्यों के निर्वहन में शिथिलता को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तीनों के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर करने के आदेश जारी कर दिए।

एसपी के इस त्वरित और सख्त कदम से स्पष्ट संदेश गया है कि कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्रवाई के बाद से लापरवाह पुलिसकर्मियों में हड़कंप है, वहीं विभाग में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर सख्ती का संकेत भी मिला है।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking