कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बुधवार को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक ई-रिक्शा से 40 किलोग्राम गौमांस बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, थाना तमकुहीराज क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक रिक्शा को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन पर रखी प्लास्टिक की बोरी से लगभग 40 किलोग्राम गौमांस बरामद हुआ। मौके से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. मेराज पुत्र मो. इदरीश निवासी मननपुर थाना रूनी सैदरपुर जिला सीतामढ़ी, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन, चार एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड तथा परिवहन में प्रयुक्त ई-रिक्शा संख्या यूपी 57 सीटी 0639 भी बरामद किया है।
इस मामले में थाना तमकुहीराज पर मु0अ0सं0 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम एवं धारा 325 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई को अमली जामा पहनाने में चौकी प्रभारी कस्बा तमकुहीराज महेश मिश्रा, उपनिरीक्षक शम्भू प्रसाद साहनी, कांस्टेबल शिवबदन यादव, रिजर्व कांस्टेबल अंकित यादव एवं विवेक सिंह शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध गोवंश तस्करी और गो-हत्या के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में शामिल लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…
कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…
कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…
हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…