खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्वा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। रोजेदारों सहित मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा कर अमन की दुआ मांगी। एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
खड्डा तहसील क्षेत्र के खड्डा नगर सहित बसडीला, भुजौली, कोहरगड्डी, दरबहा गंगा छपरा, ढोलहा, बरवारतनपुर, गड़हिया बसंतपुर, चतुरछपरा, नरकूछपरा, लखुआ, बंजारीपट्टी आदि गांवों में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ ईद का जश्न मनाया गया। रोजेदारों ने सुबह ईद की नमाज़ अदा की और फिर गले लगकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…
कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सलेमगढ़ में नव निर्मित ओवरब्रिज के पश्चिमी कट पर…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील कार्यकारिणी खड्डा का द्विवार्षिक चुनाव ब्लाक परिसर…
कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने…