News Addaa WhatsApp Group

किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने का नाम ही ईद है- साहिल अहमद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 2, 2022  |  3:54 PM

953 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने का नाम ही ईद है- साहिल अहमद
  • इस्लाम में ईदुल फितर त्यौहार की बड़ी है अहमियत- खालिद सिद्दिकी

कसया/कुशीनगर। ईद उल फितर पाक महीने रमजान के खत्म होने के बाद अदा की जाती है, रमजान के पूरे महीने में मुसलमान खासतौर से अल्लाह की बारगाह में सजदों,तिलावते कुरान, नफ्ल नमाज पढ़ने और साथ ही साथ दिल खोलकर के गरीबों यतीमों और मिस्कीनों की मदद करने का नेक काम करते हैं। उक्त बातें समाजिक कार्यकर्ता साहिल अहमद व खालिद सिद्दिकी ने संयुक्त रूप से एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहीं है उन्होंने कहा कि
पूरे महीने में तरावीह की नमाज में पूरा कुरान-ए- पाक सुनते हैं और दिन में अल्लाह की रजा और उसे खुश करने के लिए रोजा यानी उपवास जैसी इबादत करते हैं। ईद-उल-फितर के दिन मुसलमानों को अल्लाह पाक की जानिब से इनमें कामों का सवाब दिया जाता है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

इस्लाम ने हुकम दिया है कि ईद के दिन नहा धोकर अच्छे और साफ कपड़े पहने फिर सबसे पहले सदक-ए-फितर अदा करें यानी मोहल्ले या आस-पास पड़ोस में अगर कोई गरीब या यतीम है तो उसकी मदद करें ताकि वह भी दूसरे मुसलमानों के साथ ईद की खुशियों में शरीक हो सके। फिर मुसलमान ईदगाह में जाकर अल्लाह की बारगाह में 2 रकात नमाज दोगाना के नाम से अदा करते हैं और आपस में गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं।

ईद भाईचारे का त्यौहार है जिसमें सभी मुसलमान गिले-शिकवे मिटाकर एक दूसरे के साथ मिलकर रहने का पुख्ता इरादा करते हैं। सभी मुसलमानों से यह अपील है की ईद के इस पवित्र और पाक मौके पर जहां आप अपने और अपने घर वालों के लिए कपड़े और दीगर चीजों का इंतजाम करते हैं वही आप अपने मोहल्ले और रिश्तेदारों में उन गरीब लोगों का जरूर ख्याल रखें जो आज मजबूरी और बेबसी वाली जिंदगी गुजार रहे हैं। किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने का नाम ही असल में ईद है और यही ईद का पैगाम है।

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking