News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा तहसील क्षेत्र में जोशोखरोश के साथ मनाया गया ईद उल अजहा की त्यौहार कोरोना गाइड लाइन का हुआ पालन!

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 21, 2021  |  6:22 PM

962 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा तहसील क्षेत्र में जोशोखरोश के साथ मनाया गया ईद उल अजहा की त्यौहार कोरोना गाइड लाइन का हुआ पालन! WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कुर्बानी का पर्व ईद उल अजहा (बकरीद) बुधवार को खड्डा तहसील क्षेत्र के गांवो में अकीदत व जोशोखरोश के साथ मनाया गया। मस्जिदों में कोविड- 19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए नमाज अदा कर कोरोना संक्रमण को दूर करने व अमन चैन कायम रखने की दुआ मांगी गई। इसके पश्चात मुस्लिम बंधुओं के घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की गई।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

कोविड- 19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए इस बार मस्जिदों में 50 लोगों के साथ नमाज अदा करने की दी गई अनुमति के बाद लोगों में पर्व मनाने का उत्साह बढ़ गया। लोग सुबह से ही स्नान आदि कर नए परिधानों में सज धजकर मस्जिदों की ओर पहुंचने लगे। अलग-अलग तय समय पर लोगों ने नमाज अदा कर एक-दूसरे को पर्व की मुबारकबाद दी। इसके पश्चात शुरू हुआ कुर्बानी की रस्म अदायगी वितरण करने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। लोगों ने अपनी हैसियत के हिसाब से बकरे आदि जानवरों की कुर्बानी दी। पर्व को लेकर विशेषकर बच्चों में व्यापक उत्साह देखा गया। क्षेत्र के खड्डा नगर, कोहरगड्डी, बंजारी पट्टी, भुजौली बाजार, वरवारतनपुर, गंगवाछपरा, छितौनी, लखुआ, चतुरछपरा, ढोलहां, जउरही, सौरहां, खानूछपरा सहित अन्य गांवो में शान्तिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ शिवाजी सिंह, एस एच ओ हनुमानगंज पंकज गुप्ता, खड्डा आरके यादव सहित पुलिस बल तैनात रहा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking