News Addaa WhatsApp Group Join करें

एक्साईज इंस्पेक्टर बन शिवम पटेल ने गांव सहित क्षेत्र का बढ़ाया मान

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Mar 16, 2025  |  7:23 PM

149 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एक्साईज इंस्पेक्टर बन शिवम पटेल ने गांव सहित क्षेत्र का बढ़ाया मान WhatsApp
Responsive image

बोदरवार/कुशीनगर। कहा गया है कि लगन और परिश्रम से ही व्यक्ति अपनी मुकाम तक पहुँचता है I इस कहावत को घुरहुपुर निवासी शिवम पटेल ने एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर चयनित होकर चरितार्थ करते हुए गाँव सहित क्षेत्र का मान बढ़ाया है I इनके चयन से परिवार सहित शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है I

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

ज्ञात हो ? कि विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा घुरहुपुर निवासी रामकृपाल पटेल के पुत्र शिवम पटेल की प्रारंभिक शिक्षा तारामंडल गोरखपुर के सेंट्रल एकेडमी से प्रारंभ हुई और यहीं से इन्होंने हाई स्कूल व इंटर तक की परीक्षा को पास किया तथा कमला देवी दुर्गा पटेल महाविद्यालय चंदरपुर बसहिया से ग्रेजुएशन की पढ़ाई को पूरी कर इलाहाबाद से एसएससी कर रहे थे I इसी दौरान शिवम पटेल ने एसएससी सीजीएल की परीक्षा को पास कर एक्साइज इंस्पेक्टर बन कर अपने मुकाम को हासिल करते हुए अपने गाँव सहित क्षेत्र के मान को बढ़ाया है I इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता शिक्षामित्र मनोरमा देवी पिता रामकृपाल पटेल सहित गुरुजनों को दिया है I

इनकी इस उपलब्धि पर प्रधान रामनिवास पटेल उर्फ पप्पु पटेल, बबलू पटेल, अनिल पटेल, कमल सिंह, इंद्रजीत मिश्रा, दिनदयाल, और लक्ष्मीपुर पूर्व प्रधान संजीव पटेल के साथ अनेक इष्ट मित्रों सहित ग्रामीणों ने अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी है I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking