रामकोला/कुशीनगर । रामकोला विकास खंड क्षेत्र के पंचायत सहायक यूनियन का मंगलवार को विकास खंड कार्यालय के सभागार में प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कुमार मौर्य की देख-रेख में संपन्न हुआ। सहायकों ने आदित्यनाथ गिरी को निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित किया।
रामकोला ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायक यूनियन के चुनाव को लेकर स्थानीय ब्लॉक सभागार में बैठक हुई। चुनाव प्रभारी के रुप में ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कुमार मौर्य मौजूद रहे।इस दौरान संगठन चुनाव को लेकर पंचायत सहायकों ने विधिवत चर्चा की। चर्चा के उपरांत सर्व सम्मति से आदित्यनाथ गिरी को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं उपाध्यक्ष जैंनुदिन अंसारी, कोषाध्यक्ष धीरज प्रजापति, महामंत्री विपिन कुशवाहा , मंत्री मंजिता गुप्ता, सदस्य संतोष कुमार,राणा प्रताप कुशवाहा, तरन्नुम परवीन, भाग्य प्रिया यादव ,निकिता प्रजापति,सुमन इरफान अहमद आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक अजीबोगरीब घटना ने…
कुशीनगर। जिले में इन दिनों मिट्टी खनन का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा…
हाटा कुशीनगर: कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकटिया लाला टोला में रविवार के अपरान्ह एक…
चाकू के हमले से अजीत यादव की हुई थी मौत खड्डा, कुशीनगर। चाकू बाज़ी…