News Addaa WhatsApp Group Join करें

डीबीटी पेंडेंसी को समाप्त करें, लाभान्वित छात्रों का फोटो करें अपलोड

सुनील नीलम

Reported By:

Aug 7, 2024  |  8:07 PM

163 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डीबीटी पेंडेंसी को समाप्त करें, लाभान्वित छात्रों का फोटो करें अपलोड
  • बीईओ ने आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
  • धर्मपुर पर्वत न्याय पंचायत में जाना शिक्षण व्यवस्था का हाल

दुदही । बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) डा. प्रभात चंद राय ने दुदही विकास खंड के धर्मपुर न्याय पंचायत के आठ परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था का हाल जाना। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डीबीटी की की पेंडेंसी समाप्त कर लाभान्वित छात्रों का फोटो पोर्टल पर अपलोड करने व छात्रों के अधिगम स्तर में वृद्धि हेतु आवश्यक निर्देश दिया।
बीईओ ने दुमही ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय, बलुआ टोला स्थित कंपोजिट विद्यालय, चितहीं प्राथमिक विद्यालय, मंझरिया ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय व रकबा दुलमापट्टी स्थित कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय रकबा, प्राथमिक विद्यालय इटवा टोला व बलुही का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक व शिक्षामित्र उपस्थित रहे तथा सभी विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन बनता मिला।

आपके लिए और..- सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ...

बीईओ ने अध्यापक उपस्थिति पंजिका, छात्र उपस्थिति पंजिका, मध्यान्ह पंजिका के निरीक्षण सहित कंपोजिट डीसीएफ, खेलकूद डीसीएफ, डीबीटी योजना, हरितिमा योजना, निपुण योजना आदि के प्रगति की विधिवत जानकारी ली तथा कमी पाए जाने पर आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान बालकृष्ण, विमलेश प्रताप सिंह, धनन्जय मिश्र, ईश्वर चंद गुप्ता, हरिकेश यादव, नन्हे प्रसाद, नीतू यादव, अनीता कुशवाहा आदि शिक्षक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking