News Addaa WhatsApp Group

एसआरडी पब्लिक स्कूल सलेमगढ़ में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 9, 2026  |  6:59 PM

1,636 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एसआरडी पब्लिक स्कूल सलेमगढ़ में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

तमकुहीराज, कुशीनगर। सलेमगढ़ बाजार स्थित एसआरडी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को भव्य वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लोकगीत, राष्ट्रीय गीत, भजन, एकांकी सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों का मन मोह लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि तमकुहीराज के लोकप्रिय विधायक डॉ. असीम कुमार राय ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षित व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में ऊंचाइयों को छू सकता है। जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है।” उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।
विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है। उन्होंने सभी अभिभावकों से आह्वान किया कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

 कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमडी कॉलेज की प्रधानाचार्य व सचिव श्रीमती नीभा तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, उन्हें प्रोत्साहित करना हम सभी का दायित्व है, तभी शिक्षा का विकास संभव है। विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाशंकर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि ईमानदारी और सच्ची लगन से किया गया प्रयास कभी विफल नहीं होता।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन सच्चिदानंद यादव ने किया। विद्यालय के निदेशक एवं कार्यक्रम के आयोजक डॉ. राजीव कुमार मिश्रा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शिक्षण संस्थान क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने का कार्य कर रहा है, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

  इस अवसर पर धमेन्द्र पाण्डेय, विजय बहादुर सिंह, सुभाष प्रसाद, उमाशंकर यादव, नारायण अजय सिंह, कृष्णा पाण्डेय, रमाकान्त यादव, अशोक श्रीवास्तव, विवेक कुशवाहा, रंजेश यादव, धनेश यादव, डॉ. एल.बी. यादव, विवेक सिंह, सचिन, रानी कुमारी, नीलम जायसवाल, निधि पटेल, अजय सिंह, मुकेश खरवार, रितिक कुमार, विकास चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking