News Addaa WhatsApp Group Join करें

एसिड अटैक मामले में विशुनपुरा पुलिस का बड़ा खुलासा, दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 5, 2026  |  7:20 PM

583 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एसिड अटैक मामले में विशुनपुरा पुलिस का बड़ा खुलासा, दो वांछित आरोपी गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। ज्वलनशील पदार्थ (एसिड) डालकर युवक को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में थाना विशुनपुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस सनसनीखेज घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है, जबकि पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खलबली मची हुई है।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देश पर जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में सोमवार दिनांक 05 जनवरी 2026 को थाना विशुनपुरा पुलिस ने मु0अ0सं0 004/2026 धारा 124(1) बीएनएस में वांछित अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में दुदनाथ प्रसाद उर्फ गेल्हे पुत्र हीरामन प्रसाद, निवासी बंगाली पट्टी थाना विशुनपुरा तथा नितेश भारती पुत्र महन्थ प्रसाद, निवासी ठाड़ीभार नौका टोला थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों अभियुक्त विगत दिनों ज्वलनशील पदार्थ डालकर घायल करने की घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जानकारी रहे कि पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ स्थानीय थाना में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 004/2026, धारा 124(1) बीएनएस, थाना विशुनपुरा, जनपद कुशीनगर दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दुदनाथ प्रसाद उर्फ गेल्हे पुत्र हीरामन प्रसाद, निवासी बंगाली पट्टी, थाना विशुनपुरा,नितेश भारती पुत्र महन्थ प्रसाद, निवासी ठाड़ीभार नौका टोला, थाना विशुनपुरा के रूप में हुआ हैं।

बता दें कि गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, थाना विशुनपुरा,हेड कांस्टेबल अभिषेक सिंह, थाना विशुनपुरा,हेड कांस्टेबल पवन भारती, थाना विशुनपुरा की अहम रोल रही हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को एसिड अटैक जैसे जघन्य अपराधों के विरुद्ध सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking