News Addaa WhatsApp Group Join करें

एसपी कुशीनगर के नेतृत्व में “ऑपरेशन मजनू” की गूंज, 124 मनचले शिकंजे में नारा : “महिला सुरक्षा में चूक नहीं, मनचलों को मिलेगी सख्त सज़ा”

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 1, 2025  |  6:59 PM

228 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एसपी कुशीनगर के नेतृत्व में “ऑपरेशन मजनू” की गूंज, 124 मनचले शिकंजे में नारा : “महिला सुरक्षा में चूक नहीं, मनचलों को मिलेगी सख्त सज़ा” WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को और मजबूती देने के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में रविवार को पूरे जिले में एक साथ “ऑपरेशन मजनू” चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए 124 मनचलों को पकड़कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है।

बताते चलें कि एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि महिलाओं और छात्राओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जिला पुलिस पूरी सख्ती से पेश आएगी। इसी कड़ी में थाना-स्तर पर विशेष टीमों का गठन कर स्कूल-कॉलेजों के बाहर बेवजह घूमने वाले युवकों और महिलाओं/बालिकाओं से छेड़खानी करने वालों को चिन्हित कर धर दबोचा गया। जिसमे कुल 124 युवक शिकंजे में,लिए गए । पुलिस की इस सख्ती से हड़कंप मच गया हैं, अभियान की सफलता से पूरे जिले में मनचलों में हड़कंप मच गया है। पकड़े गए युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस तरह की हरकत करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

“ऑपरेशन मजनू” की खबर फैलते ही स्थानीय अभिभावकों और आम जनता ने राहत की सांस ली है। अभिभावकों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और मनचलों के हौसले पस्त होंगे। कई सामाजिक संगठनों ने भी एसपी कुशीनगर की इस पहल का स्वागत किया है।

एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने कहा—

> “महिला और बालिका सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। समाज में असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। ऑपरेशन मजनू लगातार चलाया जाएगा ताकि बेटियां निडर होकर पढ़ाई और अपने काम कर सकें।”

 

ऑपरेशन मजनू : एक नजर में :

नेतृत्व : एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा

उद्देश्य : महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करना

पकड़े गए युवक : कुल 124

लक्ष्य : स्कूल-कॉलेज के बाहर बेवजह घूमने वाले व छेड़खानी/छींटाकशी करने वाले

कार्रवाई : सभी के विरुद्ध पुलिस ने प्रभावी कदम उठाए

संदेश : महिला सुरक्षा से समझौता नहीं, असामाजिक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking