News Addaa WhatsApp Group

एसपी कुशीनगर की बड़ी कार्रवाई : सीधुआं चौकी के सभी पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, विभाग में मचा हड़कंप

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 16, 2025  |  5:16 AM

92 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एसपी कुशीनगर की बड़ी कार्रवाई : सीधुआं चौकी के सभी पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, विभाग में मचा हड़कंप

आज की हॉट खबर- विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने देर रात अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए कोतवाली पडरौना क्षेत्र की सीधुआं पुलिस चौकी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। यह कदम एसपी की सख्त कार्यशैली और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मंशा को दर्शाता है।

लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक आकाश सिंह, उप निरीक्षक रामलाल यादव, उप निरीक्षक दीपक यादव, आरक्षी उमेश यादव, आरक्षी सूरज कुमार मौर्य, आरक्षी अंगद यादव और आरक्षी विशाल सिंह शामिल हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से कोतवाली पडरौना से हटाकर लाइन में आमद कराने का निर्देश दिए गए हैं।

त्योहारों से पहले सख्ती का संदेश दिवाली से ठीक पहले की गई यह कार्रवाई पूरे महकमे के लिए सख्त संदेश मानी जा रही है। एसपी ने साफ कर दिया है कि लापरवाही या जनहित के मामलों में उदासीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यहां बताना चाहूंगा कि इस अप्रत्याशित कार्रवाई से पुलिस लाइन और थानों में हलचल है। कई पुलिसकर्मी मान रहे हैं कि एसपी की यह कार्यशैली विभाग में जवाबदेही और अनुशासन की नई परिभाषा गढ़ रही है।

संबंधित खबरें
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking