News Addaa WhatsApp Group Join करें

एसपी कुशीनगर की सख्ती से पुलिस अलर्ट मोड में , पूरी रात चला निरीक्षण अभियान, जनपद में दिखी अनुशासित पुलिसिंग

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 25, 2025  |  12:33 PM

283 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एसपी कुशीनगर की सख्ती से पुलिस अलर्ट मोड में , पूरी रात चला निरीक्षण अभियान, जनपद में दिखी अनुशासित पुलिसिंग WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

कुशीनगर । जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने एक बार फिर पुलिस महकमे को अलर्ट मोड में ला दिया है। उनके कड़े निर्देशन में शुक्रवार की देर रात से लेकर शनिवार की भोर तक जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष रात्रि चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी स्तर से लेकर थाना प्रभारी स्तर तक के अधिकारी सड़कों पर उतरकर निरीक्षण करते नजर आए।
रात्रि चेकिंग के दौरान हवालात, पीआरवी वाहन, पिकेट प्वाइंट्स, रात्रि गश्त टीमों और थानों की गतिविधियों की बारीकी से जांच की गई।

बताते चले कि क्षेत्राधिकारी बसंत कुमार ने थाना कसया, कोतवाली हाटा और थाना रविन्द्रनगर धूस क्षेत्रों में गश्त और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने पिकेट प्वाइंट, हवालात और रात्रि ड्यूटी रजिस्टर की जांच की।
रात्रि में गश्त कर रही पीआरवी टीमें अपने रूट चार्ट के अनुसार सक्रिय पाई गईं।
सीओ ने कर्मियों को निर्देशित किया कि संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा जनता से संवेदनशीलता के साथ व्यवहार किया जाए।

अभियान की इस क्रम में प्रभारी निरीक्षक खड्डा गिरिजेश उपाध्याय ने कोतवाली पडरौना, थाना खड्डा और थाना नेबुआ नौरंगिया में रात्रि निरीक्षण किया।
उन्होंने गश्त पर मौजूद पुलिसकर्मियों की उपस्थिति जांची और पीआरवी दलों की गतिविधियों का जायजा लिया।
सभी दल अपने निर्धारित रूट पर सक्रिय पाए गए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित थानाध्यक्षों से सुरक्षा व्यवस्था और रात्रिकालीन गश्त की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।

यहां बताना चाहूंगा कि प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान धनवीर सिंह ने थाना पटहेरवा और थाना तमकुहीराज का निरीक्षण किया।
उन्होंने थाना कार्यालय, हवालात, गश्ती वाहन और पिकेट प्वाइंट्स की समीक्षा की।
पुलिसकर्मियों को सतर्कता बढ़ाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

एसपी कुशीनगर ने दिया स्पष्ट संदेश — “रात्रि चेकिंग अपराध रोकथाम का पहला कदम”

एसपी कुशीनगर केशव कुमार ने इस संवाददाता से बताया कि “रात्रि चेकिंग केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि अपराध रोकथाम की सबसे प्रभावी प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाना और पुलिस की सक्रियता को जमीन पर उतारना है।”
उन्होंने यह भी कहा कि हर अधिकारी अपने क्षेत्र में समय-समय पर औचक निरीक्षण करें, ताकि पुलिस व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनी रहे। रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों की तत्परता, ड्यूटी के प्रति गंभीरता और सक्रियता देखकर अधिकारी संतुष्ट नजर आए।
इस तरह के सतत अभियान से पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत हो रहा है।

एसपी कुशीनगर के नेतृत्व में ऐसे निरीक्षण अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि अपराधियों में भय और आम जनता में भरोसा बना रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking