Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

झूठ से हिंक भर होई लड़ाई भले, बात मुँहवे पर कहब भभाई भले……..

न्यूज अड्डा डेस्क
Jul 3, 2022, 5:43 PM IST • अब तक 937 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • साखोपार में विमर्श साहित्यिक संस्था की 38 वीं मासिक कवि गोष्ठी

कसया/कुुुशीनगर। तहसील क्षेत्र के साखोपार में विमर्श साहित्यिक संस्था की 38 वीं मासिक कवि गोष्ठी अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के सौजन्य से सम्पन्न हुई। गोष्ठी में साहित्यकारों ने सम सामयिक कविता, शायरी, गजल, नशिस्त सुनाकर बाहबही लूटी।

युवा कवि धीरज राव ने सरस्वती वंदना “सुना दे मईया बीणा की झंकार” प्रस्तुत की। कवि अशोक शर्मा ने “बेंच दी क्यों जिंदगी, दो चार आने के लिये” सुनाकर जमाने पर प्रहार किया। भोजपुरी कवि उगम चौधरी मगन ने ” कवने डगरी जइबू गोरी, बढ़ल छिनछोरी ए रामा” सुनाकर, अश्वनी द्विवेदी ने अपनी रचना ” झूठ से हिंक भर होई लड़ाई भले, बात मुँहवे पर कहब भभाई भले” व “क, ख, ग, घ, ड. लिख लेब, पहिले गोली पारे के सिख” सुनाकर गोष्ठी को ऊंचाई दी। आकाश महेश पूरी ने ” वतन में लोकशाही का आधार होता है, तलवार से बेहतर कलम का धार होता है” सुनाकर तालियां बटोरी। धीरज राव विनय ने “दुनिया तोहके पंकज जो आगे बढ़ेके बा, त कीचड़ से कबहुँ डेराये के ना बा ” ।

Advertisement

बयोवृद्ध कवि सत्य प्रकाश शुक्ला ने ” करी ले श्रींगार केतनो रची – रचि सखा के” समसामयिक रचना सुनाई। जयकृष्ण शुक्ल ने ” पूछिये मत, मैंने क्या सरकार देखा, सिरफिरे पन की गजब रफ्तार देखा” सुनाई। अरविंद अकेला “अमवा क डाढ़ बईठी”, रेणुका चौधरी ने ” वक्त दर्पण दिखा दे तो अच्छा ही है”, मनीष कुमार दुबे “चांदनी की बात हम कैसे करें “, सुजीत कुमार पाण्डेय ने ” सियासत की आड़ में खंजर बोलता है”, हास्य कवि अवध किशोर अवधू “आहुन जो कुटब त, बाछा कूटा जईब”, मधुसूदन पाण्डेय ने “बहे पुरवईया झकझोरी आवे बदरी, ठिठुर क चलते उदास भइल कजरी “, रामनरेश शर्मा ने “मन्दिर चाहे मस्जिद देख लीं, दुनु बहुत महान बा “, गोरखपुर से पधारे कवि अवधेश नन्द ने ” सूखे हर घाट का पानी तो पीना भी न अच्छा है”, रूबी गुप्ता ने ” दर्दे दिल न छुपाया करें, हाल अपना बताया करें”, संतोष संगम,नंदलाल सिंह कांतिपति आदि ने रचनाओं को सुनाकर बाहबही लूटी। गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि एबीपीएसएस प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह, विशिष्ट अतिथि डीके पाण्डेय व कवियों ने माता सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया। मुख्यअतिथि श्री सिंह ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है औऱ साहित्यकार समय, परिस्थितियों के अनुसार अपने मन, मष्तिष्क से निकले उद्गार को रचना के रूप में पिरोता है और साहित्यकार रचनाओं के माध्यम से देश प्रेम, समाज सुधार, दिशा, संस्कार और इतिहास लिखता है।

सचालन व अध्यक्षता करते हुए संस्था अध्यक्ष आर के भट्ट “बाबरा” ने ” हर तरफ उठ रहा धुआं क्यूं है, मैं यहां हूँ बता रहा तू है” समसामयिक रचना प्रस्तुत किया। एबीपीएसएस द्वारा अतिथियों व कवियों को प्रशस्ति पत्र, लेखनी, डायरी, पैड आदि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विवेक कुमार वर्मा, असलम अंसारी, हृदया नन्द शर्मा,श्रीजेश यादव, पवन कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

टैग्स: #साखोपार
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi