News Addaa WhatsApp Group Join करें

नववर्ष पर कुशीनगर में लगा मेला,दिनभर रही चहल-पहल…प्रशासन की सतर्कता से मेला सकुशल सम्पन्न

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jan 1, 2024  |  7:57 PM

175 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नववर्ष पर कुशीनगर में लगा मेला,दिनभर रही चहल-पहल…प्रशासन की सतर्कता से मेला सकुशल सम्पन्न
  •  मेले में सुरक्षा व्यवस्था का डीएम उमेश मिश्रा व एसपी धवल जायसवाल ने लिया जायजा
  • पिछले वर्ष से कम दिखी भीड़

कसया/कुशीनगर । भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नववर्ष मेला संपन्न हो गया। सुबह से देर शाम तक लोगों की चहल-पहल रही। गोरखपुर मंडल सहित बिहार से भी आए लोगों ने कुशीनगर के वर्मी स्तूप, मुख्य मंदिर, माथा कुंवर मंदिर और रामाभार स्तूप तक पैदल चलकर महात्मा बुद्ध के भ्रमण व दर्शन-पूजन किए। मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन काफी सतर्क दिखा। मुख्य गेट से रामाभार स्तूप तक जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रही।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

सुबह से ही मुख्य मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लग गई थी, जो देर शाम तक रही। लोगों ने वर्मी स्तूप, माथा कुंवर मंदिर और रामाभार स्तूप पर कतारबद्ध होकर दर्शन किए। इस दौरान प्रवेश वाले स्थलों पर लोगों की जांच भी की जा रही थी। मेले में आगंतुकों के लिए महात्मा बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा आकर्षण की केंद्र रही। सुबह से ही युवक-युवतियों एवं नवदंपतियों का आना शुरू हो गया था। महापरिनिर्वाण मंदिर से रामाभार स्तूप तक सेल्फी लेने का दौर भी चलता रहा।
दोपहर बाद मेले में भीड़ बढ़ती गई। मुख्य गेट से माथा कुंवर मंदिर तक खान-पान की व्यवस्था प्रतिबंधित कर दी गई थी। माथा कुंवर मंदिर से लेकर आगे तरह-तरह के फास्ट फूड, बेकरी, आइसक्रीम के अलावा खिलौनों की दुकानें लगाई गई थीं। मेले में संदिग्ध दिखाई देने वाले युवकों से पूछताछ भी की जा रही थी। बिड़ला धर्मशाला में कंट्रोल रूम बनाकर खोया-पाया केंद्र से लगातार मेले में हर गतिविधियों की सूचना दी जा रही थी। प्रशासन की ओर से मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरा इंतजाम किया गया था। इसके तहत मुख्य प्रवेश द्वार पर ही जांच के लिए पुलिस तैनात रही। डॉग स्क्वॉड की टीम भी मेला परिक्षेत्र का भ्रमण कर संदिग्ध वस्तुओं की जांच करते हुए देखी गई। बिड़ला धर्मशाला में प्रशासनिक अफसरों की ओर से कंट्रोल रूम बनाया गया था। वहां एसडीएम कसया योगेश्वर सिंह,सीओ कसया कुंदन सिंह,तहसीलदार नरेंद्र राम,नायब तहसीलदार शैलेश सिंह,थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय मेले की व्यवस्था की मानीटरिंग कर रहे थे।

मेले में सुरक्षा व्यवस्था का डीएम व एसपी ने लिया जायजा

नव वर्ष के अवसर पर कुशीनगर में लगने वाले मेला के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु भ्रमण व निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस अवसर पर उन्होंने सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही मुस्तैदी के साथ दी गई जिम्मेदारियों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिए साथ ही धवल जायसवाल द्वारा क्षेत्राधिकारी से आवश्यक जानकारी लेने पश्चात तय समय अंतर्गत चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।इस दौरान उप जिलाधिकारी कसया योगेश्वर सिंह,क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह , क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जीतेन्द्र कालरा, थाना प्रभारी कसया गिरिजेश उपाध्याय,चौकी प्रभारी कुशीनगर विवेक पांडेय सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking