News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर का नकली दरोगा गोरखपुर में गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 23, 2023  |  11:04 AM

3,454 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर का नकली दरोगा गोरखपुर में गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

Advertisement

गोरखपुर । पुलिस ने फर्जी दरोगा को नौकायन थाना रामगढ़ताल से गिरफ्तार किया है, जो जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान निवासी बताया जाता है। स्थानीय पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा रही है ।

आज की हॉट खबर- अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16...

मिली जानकारी के मुताबिक रामगढ़ताल पुलिस ने एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया है, ये फ़र्ज़ी दारोगा लोगों को धौंस दिखाकर धन उगाही करता था। पुलिस ने इसके कब्ज़े सें पुलिस कार्ड और दारोगा की वर्दी सहित कई आपत्तिजनक चीज़े बरामद की हैं। पुलिस ने फर्जी दरोगा को नौकायन थाना रामगढ़ताल से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार फर्जी दरोगा की पहचान कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के अपूर्व राय 22 वर्ष के रूप में हुई है।आरोपी के पास से पुलिस ने पुलिस की टी-शर्ट, मोनोग्राम का बाजू, पुलिस की वर्दी में खिंचवाई गई आठ फोटो, उत्तर प्रदेश पुलिस का 11 विजिटिंग कार्ड, दो आईफोन, 1 फोल्डिंग मोबाइल नोकिया, 1 एंड्राइड फोन सैमसंग बरामद किया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस अधिकारी का आईकार्ड, डीएल, एक स्मार्ट वॉच, 1180 रुपए नगद, सर्जिकल हैंड ग्लव्स, एक अदद भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत पहचान पत्र और बुलेट बरामद की है, जिस पर लाल रंग से पुलिस लिखा हुआ है, भी बरामद की है।

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking