News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया तहसील में धरना पर बैठा कुनबा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 2, 2023  |  7:42 PM

642 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया तहसील में धरना पर बैठा कुनबा
  • कुनबे ने लगाई न्याय की गुहार

कसया/कुशीनगर । कसया निवासी विशाल जायसवाल ने पूरे परिवार के साथ न्याय के लिए धरना दिया। उसने पिटाई कर पैर तोड़ने वालों तथा पुस्तैनी जमीन पर कब्जा करनेवाले पर कार्यवाही की मांग की। इस मामले मे पुलिस जांच कर रही है।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

श्यामा प्रसाद मुखर्जी निवासी विशाल ने बताया कि 5 डिसमिल जमीन पर बगल के लोगों द्वारा कब्जा कर निर्माण करा रहे है। आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को पूरे कुनबे के साथ धरना देने लगे। उनका आरोप है कि वह लोग भूमाफिया हैं और कई बार मेरे साथ मारपीट कर चुके है। जिसमें मेरा पैर भी टूट गया है। एसडीएम के आदेश पर भी केस दर्ज नहीं हुआ। उन्होंने उन लोगों द्वारा उक्त भूमि पर अवैध निर्माण को तत्काल रोकते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गुहार प्रशासन से लगाई है। कहा कि मेरे परिवार साथ कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए सुरक्षा की मांग की। अन्यथा हम लोग परिवार के साथ आत्मदाह करने के लिए मजबूर होंगे। शाम को इन लोगों को थाने बुलाया गया। जहां वार्ता हो रही है। एसडीएम कल्पना जायसवाल ने कहा कि पीड़ित को थाने भेजा गया है। उसे न्याय दिलाया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking