News Addaa WhatsApp Group Join करें

फाजिलनगर ब्लाक सभागार में किया गया किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 29, 2022  |  9:12 PM

745 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फाजिलनगर ब्लाक सभागार में किया गया किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन

फाजिलनगर/कुशीनगर । फाजिलनगर ब्लाक सभागार में भाजपा द्वारा किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर देवरिया सांसद डॉ० रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरुरी है।किसानों की आमदनी बढ़ाने का कार्य सरकार ने किया है। किसानों को सरकार की योजनाओ की जानकारी देना जरुरी है।खेती में तकनीक को बढ़ावा देना होगा।इससे पैदावार बढ़ती है। वे मंगलवार को फाजिलनगर ब्लाक के सभागार में किसान प्रतिनिधि सम्मेलन में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार का मतलब केंद्र व राज्य के बाद निकायों में भी पार्टी के प्रत्याशियों जीत से है।इस चुनाव में व्यक्ति नहीं पार्टी का चुनाव चिन्ह प्रत्याशी होगा।जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी ने कहा कि जिले में कुल छह नई नगर पंचायतें बनी हैं।इसमें प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय ने इस चुनाव से किसान को जोड़ने की की नीति पर अमल करने का आहवान किया।
किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय,विजय शंकर तिवारी,सुरेंद्र सिंह ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान इसका संचालन किसान मोर्चा के जिला मंत्री सुनील उपाध्याय ने किया।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

इस दौरान भाजपा नेता विजय मिश्रा,डॉ. डीके गुप्ता,विहिम के जिलाध्यक्ष डाक्टर कमलेश शाही,मुकुल तिवारी,सत्यम शुक्ला,महेंद्रनाथ उपाध्याय,चिरंजी सिंह,सुभाष सिंह,राधेश्याम, चमन यादव आदि मौजूद रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking