कसया/कुशीनगर। पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में नगर पालिका परिषद हाटा के चकनारायनपुर निवासी व प्रजापति इ बाईक के संचालक नरेंद्र देव ने अपनी बिटिया हंसिका के जन्मोत्सव की प्रथम वर्षगाँठ पर पौधरोपण किया एवं परिजनों के साथ खुशियां साझा की।
पौधरोपण करते नरेंद्र देव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के निमित्त प्रत्येक परिवार को एक अभियान के रूप में अधिकाधिक पौधे लगाने व बचाने की जरूरत है। इस क्रम में नयी दिशा द्वारा लोगों को जन्मदिन पर जोड़कर पौधे लगवाने का कार्य अत्यंत ही सराहनीय है। इस अभियान के माध्यम से लोगों का सहज ही लगाए गए पौधे से लगाव उत्पन्न होता है और वह एक अभिभावक के रूप में उस पौधे की देखभाल करते हुए पर्यावरण संरक्षण में सहायक बन जाता है।
इस अवसर पर विमल प्रजापति, विजय प्रजापति, नयी दिशा उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…