News Addaa WhatsApp Group Join करें

फाजिलनगर: तीन दिवसीय योग शिविर व खेलकूद के समापन पर बच्चों की शानदार प्रस्तुति

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 16, 2022  |  6:07 PM

476 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फाजिलनगर: तीन दिवसीय योग शिविर व खेलकूद के समापन पर बच्चों की शानदार प्रस्तुति

फाजिलनगर/कुशीनगर। क्षेत्र के एस.एम सेंट्रल एकेडमी और वासु फ्रीगंज फाजिलनगर के परिसर में तृतीय दिवस समापन पर युवा भारत योग शिविर व खेलकूद प्रतियोगिता में सभी छात्र-छात्राओं ने अभ्यास कर योग की सुंदर प्रस्तुति किए।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

योगाचार्य धर्मेन्द्र प्रजापति ने सभी बच्चों को तीन दिनों तक निःशुल्क सेवा भाव से योग सिखाकर उनके अंदर छिपी हुई कला को बाहर निकालने का प्रयास किया तथा उन्हें शारीरिक रूप से स्वास्थ्य प्रदान करने के साथ बौद्धिक व सामाजिक विकास की ओर उन्मुख किया। जिससे आने वाले कल में युवा पीढ़ी और सशक्त हो सकें ।स्वास्थ्य को लेकर जीवन में हर कोई चिंतित रहता है।यदि जीवन में योग को शामिल कर लिया जाए तो निश्चित रूप से हम सभी का स्वास्थ्य हमेशा निरोग रहेगा और हम निरोगी काया होकर के जीवन को जी सकते हैं। योगाभ्यास तत्पश्चात विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता के विभिन्न गतिविधियां सम्पन्न हुई।विद्यालय के प्रबंधक संजय मणि त्रिपाठी ने सभी बच्चों के उमंगों को देखते हुए कहा कि हर वर्ष इस कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा।जिससे बच्चें शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे बढ़ सकेंगे।

इस दौरान कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सन्तोष मणि,अवधेश मणि, हरेन्द्र,अजय,ताजिर,नुरालम,आर के मिश्र,शब्या,सबीना,ज्योति,ईश्वर चन्द्र,अनामिका सहित आदि अध्यापक अध्यापिकाएं मौजूद रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking