साखोपार/कसया। परिषदीय विद्यालयों में मजबूत शैक्षिक वातावरण बनाने के लिए ग्रामप्रधानों तथा प्रधानाध्यापकों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। आप सभी का योगदान नई शिक्षा नीति को प्रभावी आयाम देगा। यह बातें फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कही।वह आज सोमवार को फाजिलनगर के बीआरसी परिसर में ब्लाक के ग्राम प्रधान तथा प्राथमिक,उच्च प्राथमिक तथा कम्पोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि निपुण लक्ष्य सरकार की अति महत्वकांक्षी योजना है। आवश्यकता है अध्यापकगण पूरे मनोयोग से बच्चों को पढ़ाएं ताकि 2026 तक बच्चे भाषा और गणित विषय में पारंगत हो सकें।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी कसया अनुपमा जायसवाल ने कहा कि ग्रामप्रधान,एसएमसी अध्यक्ष और अध्यापकगण बेसिक शिक्षा की महत्वपूर्ण कड़ी है।मध्यान्ह भोजन,डीबीटी,कायाकल्प आदि सभी बिंदुओं पर पूरे समर्पण से कार्य करें।कार्यक्रम को वीडियो फाजिलनगर रामराज कुशवाहा, बीईओ तिवारी,शिक्षक नेता,विद्यासागर पांडेय,रामेश्वर सिंह,अमर सिंह,कलमदानी सिंह,रामप्रकाश पांडेय,अविनाश शुक्ला आदि ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन एआरपी प्रियंका शर्मा,शम्भू सिंह ने किया।इस दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा,विश्वविजय सिंह,कलमदानी सिंह,यशसिंद्र त्रिपाठी,जितेंद्र सिंह,अखिलेश शुक्ला,मिथिलेश त्रिपाठी,अंकिता ,सौम्या शर्मा,श्वेता सिंह,प्रियंका राय,ओमप्रकाश,फरहद अली आदि शिक्षक,ग्रामप्रधान आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…
कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…
कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…
कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…