कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत फाजिलनगर के विशुनपुरा गांव में कैंसर से पीड़ित एक व्यक्ति का निधन हो गया। गांव में कैंसर से इससे पूर्व दो लोगों कीऔर मौत हो चुकी है, जबकि चार पीड़ित हैं।
विशुनपुरा गांव की आबादी करीब दो हजार है। गांव में कैंसर ने पांव पसार रखे हैं। पिछले दो वर्षों से कैंसर से जूझ रहे मनोज पुत्र मुक्तिनाथ उपाध्याय (45) की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई।मनोज को गले में कैंसर था और उसका लखनऊ व गोरखपुर में उपचार चल रहा था। विशुनपुरा गांव में अभी भी कैंसर से चार लोग पीड़ित हैं,और दो की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय प्रशासन ने कैंसर पीड़ितों की सुध अब तक नहीं ली है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की आधी आबादी में हैंड पंपों से दूषित पानी आ रहा है। इनके अलावा लगे ज्यादातर हैंड पंपों में दूषित पानी आ रहा है,जिससे कैंसर का प्रकोप बना हुआ है।
फाजिलनगर सीएचसी प्रभारी डा0 उमाशंकर नायक ने बताया कि कैंसर कोई संक्रामक रोग नहीं है। यह जलजनित बीमारी भी नहीं है। पानी खराब होना और तम्बाकू का सेवन कैंसर का मुख्य कारण होता है।
कुशीनगर। पुलिस कप्तान का काम सिर्फ अपराधियों पर शिकंजा कसना नहीं, बल्कि पुलिस विभाग…
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…