News Addaa WhatsApp Group Join करें

फाजिलनगर: कभी रिटायर नहीं होता शिक्षक, समाज को देता है नई दिशा- सुरेंद्र कुशवाहा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 18, 2023  |  7:44 PM

34 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फाजिलनगर: कभी रिटायर नहीं होता शिक्षक, समाज को देता है नई दिशा- सुरेंद्र कुशवाहा
  • अवकाशप्राप्त शिक्षकों की प्रेरणा से निर्मित होगा बेहतर शैक्षिक वातावरण:बीएसए
    बीआरसी में आयोजित हुआ विदाई समारोह

कसया, कुशीनगर। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार शिक्षक को भगवान से ऊंचा माना गया है। क्योंकि शिक्षक ही सही और गलत मार्ग का चयन करना सिखाता है। जिससे व्यक्ति को सही गलत का भान हो पाता है।

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

उक्त बातें फाजिलनगर ब्लाक के बीआरसी परिसर में शिक्षक संगठनों द्वारा आयोजित अवकाशप्राप्त शिक्षकों के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कही। आगे उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता। बल्कि अपने व्यक्तित्व से सदैव समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करता हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ रामजियावन मौर्य ने कहा कि अवकाश ग्रहण कर चुके इक्यावन शिक्षक बीसवीं और इक्कसवीं दोनों सदियों की शिक्षा व्यवस्था के साक्षी रहे हैं।

आज के शिक्षक उनके अनुभवों से प्रेरणा लेकर अपने विद्यालयों में और बेहतर शैक्षिक वातावरण का निर्माण कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य कुशीनगर डा.अमित सिंह ने कहा कि अवकाश ग्रहण कर चुके आदरणीय शिक्षक गण की भूमिका आज भी महत्वपूर्ण है।फर्क इतना है कि अब आप विद्यालय के बजाय एक बड़े समाजिक परिवेश में रहेंगे तथा अपने अनुभव से सभी को अभिसिंचित करेंगे। कार्यक्रम को सांसद देवरिया के प्रतिनिधि राधेश्याम पाण्डेय, भाजपा नेता चंद्रप्रकाश यादव चमन, दुर्गेश राय, सत्यम शुक्ला, शिक्षक नेता राजेश शुक्ला, राजकुमार सिंह, राजेश तिवारी, छेदी प्रसाद, अनूप सिंह, श्रीनिवास शर्मा जूनियर शिक्षक संघ की प्रांतीय संयुक्त मंत्री कलमदानी सिंह, हरीश मिश्र, सुनील त्रिपाठी सुमन आदि ने सम्बोधित किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन से हुआ। जनपदीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय रुदवालिया की छात्रा गरिमा विश्वकर्मा, सलोनी शर्मा के सरस्वती गान तथा कबीर गायन से हुआ। कार्यक्रम का संचालन रामप्रकाश पांडेय तथा आरती दुबे ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद सभी रिटायर शिक्षकों रामभरोसा कुशवाहा, हनुमान वर्मा, पारसनाथ दूबे, राम एकबाल दूबे, श्रीमती मंशा उपाध्याय समेत सभी इक्यावन अवकाश प्राप्त शिक्षकों को अंगवस्त्र, गीता की पुस्तक व छाता देकर सम्मानित किया गया। अंत मे बीइओ फाजिलनगर सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

इस दौरान शिक्षक नेता विद्यासागर पाण्डेय, रामेश्वर सिंह, अविनाश शुक्ला, यशशिन्द्र त्रिपाठी, फरहद अली, सुनील वर्मा, अजय सिंह, तामेश्वर पाठक, रामकुंवर प्रसाद, ओमप्रकाश, मिथिलेश त्रिपाठी, अखिलेश शुक्ला, रजनीश त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश शुक्ल, संजय शुक्ल, रामानुज शुक्ल आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह…

महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक
थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक

हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking