News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंप की कुश्ती संघ के अध्यक्ष के गिरफ्तारी की माँग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 18, 2023  |  7:47 PM

191 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंप की कुश्ती संघ के अध्यक्ष के गिरफ्तारी की माँग WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर। महिला पहलवानों के समर्थन में उतरी मार्क्सवादी पार्टी (माकपा) के अखिल भारतीय किसान सभा व खेत मजदूर यूनियन ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कसया को सौंपकर कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के गिरफ्तारी की मांग की।

आपके लिए और..- उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

गुरूवार को सभा के प्रदेश कमेटी सदस्य अयोध्या लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में किसान सभा व खेत मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने कसया तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन में लिखा है कि हम अंतरराष्ट्रीय स्तर के महिला पहलवानों के साथ अभद्रता करने वाले कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना की ओर ध्यान आकृष्ट कराना चाहेंगे। सरकार के बेटी बचाओ, महिला सुरक्षा जैसा नारा और वादा पर सवाल खड़ा हो रहा है। सभा व यूनियन ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सांसद सिंह के गिरफ्तारी की मांग की। ताकि पीड़ित खिलाड़ियों में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बना रहे। इस दौरान गेंदा सिंह, राम नरेश यादव, मोहम्मद इदरीश, जवाहर गुप्ता, बेचू गुप्ता, राजेन्द्र सिंह,अशोक जायसवाल, सूरजभान शर्मा मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा
उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

मथौली बाजार कुशीनगर , प्रकाश पर्व दीपावली मनाने के बाद तीसरे दिन उपनगर सहित…

मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking