News Addaa WhatsApp Group Join करें

फाजिलनगर : देश में बह रही देश भक्ति की बयार- विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 10, 2022  |  9:25 PM

581 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फाजिलनगर : देश में बह रही देश भक्ति की बयार- विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा
  • अमृत महोत्सव रथ विधायक व बीएसए ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
  • जनपदीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय रुदवलिया द्वारा शुरू की गयी है यात्रा

कुशीनगर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर शासन द्वारा चलाए जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत फाजिलनगर ब्लाक के रुदवलिया स्थित जनपदीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय के द्वारा अमृत रथ यात्रा निकाला गया। इस यात्रा को विधायक सुरेंद्र कुशवाहा व बीएसए कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह यात्रा जिले के एक छोर पर स्थित नारायणपुर से जिले के दूसरे छोर से होकर बहने वाली नारायणी नदी तक जाएगी। इस दौरान 75वीं वर्षगांठ पर विद्यालय के छात्रों द्वारा तैयार किए गए राष्ट्र रक्षा सूत्र 750 अभिभावकों में वितरित किए जायेंगे। कार्यक्रम के दौरान परिषदीय विद्यालय के छात्रों में देशभक्ति रंग देखने को मिला।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

फाजिलनगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि इस रैली से जन मानस के अंदर देशभक्ति की भावना जागृत होगी। देश प्रेम हर बच्चे व बुजुर्ग सभी के सीने में ज्वाला बन कर धधके इसी भावना को लेकर यह रथ यात्रा निकाली गई है। बीएसए कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि शासन के हर घर तिरंगा अभियान के तहत से बेसिक शिक्षा विभाग में 3500 तिरंगे वितरित किए गए हैं। एक कार्ययोजना के तहत इस अभियान को चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में यह कार्यक्रम आयोजित की गई है। इसके पूर्व बीएसए ने सभी कक्षाओं में जाकर छात्रों से पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी ली, वहीं विधायक ने भी बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम के आयोजक सुनील त्रिपाठी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस दौरान हियुवा नेता चंद्रप्रकाश यादव चमन,भाजपा नेता प्रमोद पांडेय ,पवन सिंह,महेंद्र शर्मा,नागेंद्र सिंह सफाउद्दीन अंसारी संदीप सिंह,वेदप्रकाश त्रिपाठी,मनोज सिंह,शाहआलम,सन्तोष प्रसाद सुनैना मिश्रा ,परवीन जहां आदि मौजूद रहे।

राष्ट्र रक्षा सूत्र कार्यक्रम की हुई प्रसंशा: जनपदीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय रुदवलिया के छात्राओं द्वारा तैयार किए गए राष्ट्र रक्षा सूत्र का वितरण आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर 750 अभिभावकों के बीच किया गया। इस रक्षा सूत्र को वितरित करने का उद्देश्य हर व्यक्ति के अंदर राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना है। इस कार्यक्र को लेकर विधायक, बीएसए सहित मौके पर मौजूद अन्य अतिथियों ने खूब प्रसंशा की।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत

हाटा, कुशीनगर। हाटा देवरिया रोड पर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल के सामने बाजार कर घर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking