News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kubersthan CHC Video Viral/कुबेरस्थान सीएचसी में इमरजेंसी मरीज को रेफर करने को लेकर मारपीट, विडीयो वायरल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 23, 2022  |  8:20 PM

2,178 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kubersthan CHC Video Viral/कुबेरस्थान सीएचसी में इमरजेंसी मरीज को रेफर करने को लेकर मारपीट, विडीयो वायरल WhatsApp
Responsive image
  • सीएचसी प्रभारी व मरीज के परिजन दोनों ने थाने में तहरीर देकर की कार्यवाही की मांग

साखोपार।कुबेरस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे तड़प रहे इमरजेंसी मरीज को चिकित्सक द्वारा रेफर करने से नाराज एक व्यक्ति द्वारा अस्पताल के कर्मचारियों से झड़प के बाद मारपीट हो गई।जिसका वीडियो वायरल होने के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी ने स्थानीय पुलिस को तहरीर सौपते हुए कार्यवाही की मांग की है।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुबेरस्थान के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर रजनीश कुमार श्रीवास्तव द्वारा कुबेरस्थान पुलिस को सौंपी गई तहरीर के मुताबिक मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे क्षेत्र के ही 25 से 30 की संख्या में अराजक तत्व अस्पताल परिसर में पहुँचे और अस्पताल के कर्मचारियों के साथ अकारण ही उलझ गये।इसके बाद कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करने लगे जिसको लेकर अराजक तत्वों तथा कर्मचारियों के बीच झड़प के बाद मारपीट होने लगी जिसमें कुछ कर्मचारियों को चोट भी आई।जिसकी सूचना प्रभारी चिकित्साधिकारी ने स्थानीय पुलिस को दी।सूचना पाकर मौके पर पहुचीं पुलिस एक आरोपी को उठाकर थाने ले गयी और विधिक कार्यवाही में जुटी हुई हैं।

जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि कस्बे के ही एक युवक कि तबियत कुछ ज्यादा ही बिगड़ गई थी जिसके परिजन उसे ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुबेरस्थान ले कर गये थे।जो ईलाज के अभाव में फर्श पर लेटा तड़प रहा था और परिजन चीख चिल्ला रहे थे।जिसका वीडियो मौके पर मौजूद एक व्यक्ति बनाने लगा।जिससे खिन्न अस्पताल कर्मचारियों व आरोपी के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। जिसके चलते अस्पताल की सेवाएं दो घण्टे तक बाधित रही।जिसके चलते मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

थानाध्यक्ष कुबेरस्थान राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त हुई है कार्यवाही की जा रही हैं।

देखे वायरल वीडियो!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking