News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: आखिरकार दूसरे दिन हुई नगरपंचायत खड्डा बोर्ड की बैठक

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 28, 2021  |  8:41 PM

526 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: आखिरकार दूसरे दिन हुई नगरपंचायत खड्डा बोर्ड की बैठक

खड्डा/कुशीनगर। नगर पंचायत खड्डा में नगर निकाय की बैठक मंगलवार को बरिष्ठ लिपिक की अनुपस्थिति में अधिशासी अधिकारी की देखरेख में संपन्न हुई, जिसमें सभासदो के विभिन्न प्रस्ताओं को कार्रवाई रजिस्टर में लिपिबद्ध किया गया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

सोमवार को बैठक की कार्रवाई नहीं होने से मंगलवार दूसरे दिन कार्यालय परिसर का माहौल काफी गर्म रहा। अधिशासी अधिकारी देवेश मिश्रा कार्यालय पहुंचे और बैठक की कार्यवाही शुरू की गई। बरिष्ठ लिपिक राजेन्द्र गुप्ता की अनुपस्थिति में अधिशासी अधिकारी देवेश मिश्रा ने कार्यकारी अध्यक्ष की उपस्थिति में स्वयं बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लिपिबद्ध किया। सदस्यों ने वरिष्ठ लिपिक राजेंद्र गुप्ता को जानबूझकर बैठक में न आने, सरकारी दस्तावेजों की गोपनीयता भंग करने के मामले में उनके निलम्बन की कार्रवाई को विभागीय अधिकारियों को सूचित करने, नगर में बन रहे दुकानों को तत्काल प्रभाव से रोक कर शॉपिंग मॉल के निर्माण जिससे ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग, प्रथम तल पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण, द्वितीय तल पर लॉज के निर्माण संबंधी प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास हुआ। नगर के नालियों पर लगे स्लैब जो टूट चुके हैं उनका निर्माण सहित कई प्रस्ताव आये।

इस अवसर पर सभासद गायत्री देवी, अमृता गुप्ता, संतोष तिवारी, भगवती पाण्डेय,अनिल गुप्ता, गजेंद्र यादव, मधोक गुप्ता, पशुपति रौनियार, प्रिंस मद्धेशिया, महादेव चौधरी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking