रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रतीक श्रीवास्तव एवं दिलीप कुशवाहा ने संयुक्त रूप से अमडरिया में भारत के आजादी के 75 में वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश मणि त्रिपाठी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा साथ ही युवाओं में जोश भरा। श्री त्रिपाठी जी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी इस अवस्था में होकर भी बिल्कुल फिट हैं और निरंतर कार्य करते रहते हैं। उनसे युवाओं को सीख लेेनी चाहिए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक शंकर दयाल पाठक , अरुणेश कुमार चतुर्वेदी, श्रीनिवास प्रजापति, शमसुल अंसारी, इंद्रेश कुमार सिंह, मुनीरूद्दीन सिद्दीकी, बाबूलाल राम ,धर्मेंद्र यादव, प्रतिमा गोंड, मुंद्रिका भारती सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…