खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के अहिरौली नौकाटोला मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर बाद एक चार पहिया वाहन के ठोकर से पति- पत्नी और पुत्र के गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।
खड्डा थाना क्षेत्र के अहिरौली नौका टोला निवासी कृष्ण कुमार सिंह 38 वर्ष अपने पिता चौथी सिंह एवं माता रामसती को दवा कराने के लिए बाइक से खड्डा ले जा रहे थे, अभी वह घर से निकलकर खड्डा -पनियहवा मार्ग पर मोड़ के समीप पहुंचे थे कि खड्डा की ओर से आ रहे हैं एक तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सकों ने कृष्ण कुमार सिंह को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर तो चौथी सिंह और रामसती देवी को जिला अस्पताल पडरौना रेफर किया है। इसी तरह हनुमानगंज थाना और पनियहवा रेलवे स्टेशन के बीच किसी अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार दो किशोरों को तेज ठोकर मार दिया और फरार हो गया।
दोनों घायल बच्चों राजन पुत्र राजेश उम्र 12 वर्ष अमर पुत्र रामसेवक भारती उम्र 13 वर्ष निवासी बोधीछपरा को घायलावस्था में पूर्व ग्राम प्रधान नागेंद्र चौधरी ने हनुमानगंज थाने के दो पुलिसकर्मियों के सहयोग से टेंपो से सीएचसी तुर्कहां पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। दोनों बालकों की इलाज के बाद स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर गया दिया है। सिर एवं चेहरे पर अत्यधिक चोट के कारण गम्भीर रूप से घायल दोनों बच्चे कुछ बोल नहीं पा रहे थे।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…