News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा क्षेत्र के दियारा के आधा दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, एलर्ट

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 27, 2021  |  7:34 PM

960 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा क्षेत्र के दियारा के आधा दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, एलर्ट WhatsApp
Responsive image
  • बाल्मीकी गण्डक वैराज से अचानक डिस्चार्ज बढ़ने से बढ़ा नारायणी का जलस्तर
  • विधायक व डीएम ने लिया महदेवा गांव का जायजा
  • महदेवा व सालिकपुर गांव के लोग पशुओं सहित पलायन कर हाईवे पर लिए हैं शरण

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)।वाल्मीकि गण्डक बैराज से शुक्रवार को 4 लाख 4 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किए जाने के बाद अचानक गण्डक नदी का जलस्तर बढ़ गया। उफनाई नदी का पानी दियारा के शिवपुर, हरिहरपुर, बसन्तपुर, मरिचहवा, नरायनपुर, महदेवा, सालिकपुर समेत अन्य गांवों में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। गांवों में घुटने तक पानी भर गया है। कई दर्जन रिहायशी झोपड़ियां को नुकसान पहुंचा है। गांव के लोग पशुओं सहित गांव से सुरक्षित स्थानों के लिए पलायन कर रहे हैं। पानी से शिवपुर पुलिस चौकी पानी से घिर गई है। बाढ़ के तेज धारा से सड़क कट कर बह रहें हैं। नाव से लोग सुरक्षित ठिकानों की तलाश में जुटे हैं।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

रेताक्षेत्र में पानी बढ़ने की सूचना पर विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, जिलाधिकारी एस.राजलिंगम ने एसडीएम अरविंद कुमार के साथ ट्रैक्टर से महदेवा व सालिकपुर गांव पहुंच स्थिति का जायजा लिया। तहसील प्रशासन प्राथमिक विद्यालय और सालिकपुर पुलिस चौकी में राहत शिविर बना बाढ़ पीड़ितों के लिए टेंट-चारपाई व भोजन के इंतजाम में जुटा हुआ है। डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिया कि बाढ़ पीड़ितों को राहत शिविर में रखा जाए। उनके भोजन व मवेशियों के लिए चारा का इंतजाम किया जाए। डीएम ने प्रभावित गांवों के कुल प्रभावित लोगों के संख्या की जानकारी ली। एसडीएम ने सर्वे के आधार पर जानकारी देते हुए बताया की कुल 3000 परिवार प्रभावित है जिसपर डीएम ने तत्काल कम्युनिटी कीचन संचालित कराने, स्वास्थ्य सुविधा और प्रत्येक परिवार को 2 लीटर मिट्टी का तेल मुहैया कराने, पशुओं को चारा सहित सभी जरूरी इंतजाम के लिए 2 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करने व आवश्यकता पड़ने पर धन उपलब्ध करने की बात कही। इस दौरान तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, नायब तहसीलदार रवि यादव, इंस्पेक्टर आर.के यादव, पुलिस, राजस्व, पंचायत सहित पुलिस व एसडीआरएफ के जवान मौजूद रहे।

बोले जिलाधिकारी

बाढ़ से प्रभावित गांवों के लोगों व उनके मवेशियों के रहने, भोजन व चारा की व्यवस्था राहत शिविर में की जा रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं का भी इंतजाम कराया जा रहा है। सभी स्थितियों की निगरानी रखी जा रही है।

-एस राजलिंगम, जिलाधिकारी।

यहाँ देखे वीडियो!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking