News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर में खाद्य एवं रसद मंत्री का आगमन कल; विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 6, 2023  |  6:04 PM

1,176 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में खाद्य एवं रसद मंत्री का आगमन कल; विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

पडरौना/कुशीनगर। प्रदेश के खाद्य रसद व नागरिक आपूर्ति मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा सात फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर कुशीनगर आएंगे। जिले में वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।यह जानकारी जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने दिया।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

उन्होंने बताया कि प्रभारी मंत्री के प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के नेता,पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुबह 11:30 बजे जनपद की सीमा में उनका स्वागत करेंगे। 12:00 बजे प्रभारी मंत्री नगर पंचायत हाटा में गौशाला का निरीक्षण करेंगे। 12:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा का निरीक्षण करने के बाद वह अपराह्न 02:00 बजे रविन्द्र नगर सर्किट हाउस में लंच करने के बाद 03:00 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय रविन्द्र नगर में बजट पर प्रबुद्ध संगोष्ठी को संबोधित कर प्रेसवार्ता करेंगे तत्पश्चात 04:30 से 06:00 बजे तक भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में ही जनप्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक व संवाद करेंगे उसके बाद सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के लिए प्रस्थान करेंगे।

अगले दिन सुबह 09:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्य एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे फिर पूर्वाह्न 11:45 बजे रामकोला विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर बगहा में मनरेगा मिनी स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे उसके बाद अपराह्न 01:00 बजे रामकोला विकास खण्ड के ग्राम पंचायत खोटहीं में इको टूरिज्म के दृष्टिगत विकास कार्यों का शिलान्यास करने के बाद प्रभारी मंत्री 02:45 बजे रविन्द्र नगर सर्किट हाउस में लंच करने के बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking