कुशीनगर l रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर के लेहड़ा टोले पर 2 अक्टूबर को हुए निर्मम हत्याकांड के बाद 16 अक्टूबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव फतेहपुर गांव का दौरा कर घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देंगे।
जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आने की सपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी एवंअधिकारीयो को हुई प्रशासनिक हल्के में हलचल बढ़ गयी। सपा नेता एवं समर्थकों में ऊर्जा देखा गया और सोशल मीडिया में यह लोग सपा मुखिया अखिलेश यादव के आने की सूचना शेयर करने में जुट गए। बताते चले कि सोमवार को सपा मुखिया के निर्देश पर सपा का 12 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी के साथ गांव पहुंचा था। प्रतिनिधि मंडल ने इसकी रिपोर्ट पूर्व मुख्यमंत्री को देते हुए सीबीआइ जांच कराने की मांग किया था। बताते चले की 2 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले पर हत्या हो जाती है हत्या के प्रतिशोध में सत्यप्रकाश दुबे परिवार के पांच लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी। 6 लोगों की हत्या के बाद देवरिया से लेकर लखनऊ तक राजनीतिक हलचल तेज हो गई और पूरा प्रशासनिक महकमा उमड़ पड़ा था। इस मुद्दे को लेकर के भाजपा और समाजवादी पार्टी एक दूसरे के आमने-सामने खड़ी दिखाई दे रही है।
गुरुवार को अधिकारियों ने गांव का दौरा कर ताजा हालात का जायजा ली गांव से लौटने के बाद, एसडीएम रत्नेश तिवारी ने बताया कि जिला अध्यक्षने पूर्व सीएम के आने की 16 तारीख की सूचना दी है। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद उनकी सुरक्षा कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ही परमिशन दी जाएगी।
कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…
कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…
कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…
कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…