News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर जिले के पूर्व डीपीओ शशि सिंह पर फर्जीवाड़ा का मुकदमा दर्ज

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 6, 2021  |  3:05 PM

1,187 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर जिले के पूर्व डीपीओ शशि सिंह पर फर्जीवाड़ा का मुकदमा दर्ज WhatsApp
Responsive image
  • डीएम के निर्देश पर मौजूदा डीपीओ ने दर्ज कराया मुकदमा
  • तत्कालीन डीपीओ शशिसिंह पर वित्तीय अनियमितता का लगा है आरोप

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कुशीनगर जिले में वर्षो तक अंगद की पांव की तरह जमे तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास परियोजना शशिसिंह के खिलाफ पडरौना कोतवाली में फर्जीवाड़ा का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा मौजूदा जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र कुमार राय के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया है।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

गौरतलब है कि तत्कालीन प्रभारी डीपीओ व बाल विकास परियोजना अधिकारी शशिसिंह आंगनबाड़ी केन्द्रो पर उपलब्ध कराये जाने वाले सामग्रियों के खरीदने मे वित्तीय अनियमितता के दोषी पाये गये है। जांच मे दोषी पाये जाने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर मौजूदा जिला कार्यक्रम अधिकारी ने वर्षों से कुशीनगर जनपद मे प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी के रूप में जमे रहे शशिसिंह पर फर्जीवाड़ा किए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस को दिए गये तहरीर में मौजूदा जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र कुमार राय ने पत्र संख्या – 680/जि0का0अधि0/2021-22 दिनांक – 17 अगस्त – 2021 के माध्यम से कहा है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 मे आंगनबाड़ी केन्द्रो के लिए प्री स्कूल किट सहित अन्य सामग्रियों की खरीददारी की गयी थी। उक्त खरीददारी प्रक्रिया के अनुपालन में प्रथम दृष्टया द्वितीय नियमों का उल्लंघन पाया गया। उस समय प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी के रूप में बाल विकास परियोजना अधिकारी शशिसिंह बतौर जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यरत थे जो वर्तमान मे देवरिया तैनात है। उन्होने जिलाधिकारी के आदेश का जिक्र करते हुए शशिसिंह पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। तहरीर के आधार पर पडरौना कोतवाली पुलिस ने तत्कालीन डीपीओ शशिसिंह पर धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना मे मे जुटी है। कहना न होगा कि मौजूदा जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र कुमार राय ने शशिसिंह के खिलाफ यह मुकदमा गोपनीय ढंग से अगस्त माह के 17 तारीख को दर्ज कराया है जिसकी भनक किसी को नही लगी लेकिन जैसे ही मामला उजागर हुआ कि तत्कालीन डीपीओ पर फर्जीवाड़ा का मुकदमा दर्ज हो गया है यह बात जंगल मे आग की तरह फैल गयी।Former DPO of Kushinagar district Shashi Singh booked for forgery

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking