News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला ब्लाक सभागार में 8 जुलाई को मनायी जायेगी पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की पुण्यतिथि 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 4, 2022  |  8:18 PM

512 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला ब्लाक सभागार में 8 जुलाई को मनायी जायेगी पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की पुण्यतिथि 
  • कमजोर सरकार से नागरिक सुरक्षा एवं प्रभावहीन विपक्ष से नागरिक अधिकार तथा आर्थिक हितों को खतरा विषय पर होगी परिचर्चा 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लाक सभागार में आगामी 8जुलाई को  भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित की गई है। जिसमें अनेक राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों सहित समाज के प्रबुद्ध लोगों को आमंत्रित किया गया है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

जो “कमजोर सरकार से नागरिक सुरक्षा एवं देश की अखंडता तथा प्रभाव हीन विपक्ष से नागरिक अधिकार तथा आर्थिक हितों को खतरा हो सकता है” विषय पर परिचर्चा करेंगे। उक्त जानकारी पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए बताया है कि कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती,पूर्व विधायक शंभू चौधरी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व्यास ओझा, रालोद के शिवाजी राव, किसान मोर्चा भाजपा के शत्रुघ्न शाही, शिक्षक संघ के ओमप्रकाश सिंह, क्षत्रिय महासभा के राम प्रताप सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश गोंड, ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण, ब्रह्माशंकर चौधरी, किसान नेता शम्भू सिंह, दिनेश मल्ल सहित अनेक प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति रहेगी। उक्त कार्यक्रम लोक शिक्षण संस्थान के तत्वाधान में आयोजित किया जायेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking