रामपुर कारखाना/देवरिया। पुलिस अधीक्षक के दिशानिर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के बिरुद्व अभियान के क्रम में मंगलवार सुबह थानाध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी में शामिल बाइक व चोरी के समान के साथ चार अभियुक्तों को नौतन हथियागढ गंडक के पास से गिरफ्तार किया।
मंगलवार सुबह मुखबिर द्वारा थानाध्यक्ष को सूचना मिला की 18/19/10/22की रात सुनील कुमार पुत्र रामबिलास ग्राम रामपुर दुल्लह थाना महुआडीह देवरिया, की नौतन हथियागढ स्थित जनसेवा केंद्र दुकान से अज्ञात चोरो द्वारा मकान का ताला तोडकर दुकान से दो लैपटाप,प्रिंटर मशीन,इनवर्टर व बैट्री तथा लेमिनेशन मशीन चोरी कर लिए जाने के सम्बन्ध में मु अ स 325/2022धारा 380,457,भादवि दर्ज हुआ था। मंगलवार सुबह मुखबिर द्वारा सूचना मिला कि उक्त चोरी मे शामिल युवक नौतन हथियागढ गंडक क पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मय टीम मौके पर पहुचे जहा चोरी में शामिल बाइक व उक्त चोरी के समान के साथ आकाश पटेल पुत्र सुबाष,मो फैज पुत्र मो अलीबास निवासीगण ग्राम सहोदरपटटी थाना महुआडीह, देवरिया,संदीप कुशवाह पुत्र भरत कुशवाहा,दीलीप कुमार पुत्र लोरिक निवासीगण ग्राम बसावनटोला कोटवा थाना महुआडीह देवरिया को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के बिरुद्व पुलिस बिधिक कार्यवाही में जुट गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों के बिरुद्व अंय थानो अंय मामले भी दर्ज है।
इस गिरफ्तारी के दौरान बरि०उपनिरीक्षक मान सिंह,का०अजीत यादव,शिवमूरत यादव,संजय पटेल,राहुल यादव, जितेंद्र कुमार,म०का० प्रीती यादव, रश्मि सिंह आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…
कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…
कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…
कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…