कुशीनगर। बुधवार की रात कसया स्थित एक रेस्टोरेंट में रोटरी क्लब कुशीनगर की मासिक बैठक संपन्न हुई। जिसमे रोटरी क्लब कुशीनगर टीम में चार नए सदस्यों को सदस्यता प्रदान की गयी।
नए सदस्य सर्वश्री विशाल शर्मा, डॉ. अब्दुल कलाम आजाद, अंकुर तुलस्यान एवं गोपी चंद कसौधन को क्लब के संरक्षक राकेश जायसवाल एवं अध्यक्ष डॉ. एमएच खान ने क्लब का प्रतीक ‘पिन’ लगाकर रोटरी परिवार का सदस्य बनाया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने नए सदस्यों का अभिनंदन किया।
इस बैठक मे सचिव वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुमार रौनियार, उपाध्यक्ष सदरे आलम, कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, सहसचिव विजय कृष्ण द्विवेदी, निदेशक दिनेश कुमार यादव, डॉ सुनील सिंह, डॉ नदीम वारसी, अंकित गर्ग, डॉ पवन खरवार, शैलेंद्र त्रिपाठी उपस्थित रहे।
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…
प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…