News Addaa WhatsApp Group Join करें

25 वर्षीय युवक की संदिग्ध हत्या, गांव में सनसनी,जानकारी देने से कतरा रहे थानाध्यक्ष

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 27, 2026  |  2:02 PM

1,665 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
25 वर्षीय युवक की संदिग्ध हत्या, गांव में सनसनी,जानकारी देने से कतरा रहे थानाध्यक्ष WhatsApp

कुशीनगर । जनपद के थाना चौराखास क्षेत्र अंतर्गत सरैया महंत पट्टी गांव में बीती रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि बीती रात्रि गांव में ही किसी से कुछ बातों को लेकर विवाद हो गया था। सुबह होते ही गांव के बाहर खेत में पेड़ के नीचे सुबोध का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला, जिसे देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं आम लोगों के बीच तेजी से फैल रही हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों द्वारा लिखित तहरीर देने की बात सूत्रों द्वारा कही जा रही हैं, परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

 

मामले की पुष्टि के लिए थानाध्यक्ष चौराखास दिनेश साहनी और हल्का इंचार्ज अवनीश यादव से दूरभाष पर बार बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किए जाने के कारण विस्तृत आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी।

क्या बोले सीओ तमकुहीराज .!

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। कुछ लोगों को थाना बुलाया गया हैं,पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए गहन जांच में जुटी हुई है।

फिलहाल, इस घटना ने गांव के माहौल को पूरी तरह गमगीन बना दिया है और लोग पुलिस कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking