News Addaa WhatsApp Group Join करें

घर के मुखिया की मौत के बाद पत्नी को मदद की दरकार

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Dec 26, 2024  |  8:11 PM

207 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
घर के मुखिया की मौत के बाद पत्नी को मदद की दरकार WhatsApp
Responsive image
  • विदेश में धनंजय यादव की मौत के बाद पत्नी सहित बच्चियों के उजड़ गए सभी अरमान

बोदरवार/कुशीनगर। घर की माली हालत को सुधारने के लिए परिवार से दूर सात समुंदर पार कमाने गए धनंजय की दुबई में हुई मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है I पत्नी सहित बच्चियों के उपर जहां दुखों का पहाड़ टूट गया I वहीं इस परिवार पर छाए हुए दुःख के काले बादल को देख ग्रामीण भी शोक ग्रसित दिख रहे हैं I

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

ज्ञात हो, कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा देवकली उर्फ चकिया निवासी 29 वर्षीय युवक धनंजय यादव पुत्र स्वO सत्यनारायन यादव अपने घर की माली हालत को सुधारने हेतु दुबई स्थित जीबीएस इंटरनेशनल ग्रुप के कम्पनी में कार्य करता था I जिसका हृदय गति रुकने से दुबई में ही 12 दिसम्बर को मौत हो गई I विदेश से मृतक का शव बीते 22 दिसंबर रविवार को देर रात में लगभग 09 बजे के दौरान पैतृक गांव देवकली उर्फ चकिया पहुंचा I गांव में शव को पहुंचते ही दरवाजे पर ग्रामीणों सहित परिजनों की जहां भीड़ इकट्ठा हो गई I वहीं लगभग 28 वर्षीय मृतक की पत्नी कृति और बच्चे दहाड़े मारकर कर रोने और चिल्लाने लगे I इस दौरान मृतक की पत्नी और अबोध बच्चों की दहाड़ सुनकर सबकी आंखें नम हो गई I मृतक युवक अपने पीछे पत्नी कृति के साथ 09 वर्षीय पुत्री शिवानी व 06 वर्षीय डिंपल तथा 03 वर्षीय सृष्टि को छोड़ गए हैं I

धनंजय की मौत के बाद पत्नी सहित बच्चियों के सारे अरमान उजड़ गए पत्नी को अपने बच्चियों की पढ़ाई लिखाई के साथ उनके परवरिश की चिंता सता रही है I इसी बर्ष 2024 में पहली बार पति को विदेश जाने के बाद अपने अंदर तमाम सपनों को संजोए हुए बैठी पत्नी सहित बच्चियों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया है I रोते बिलखते पत्नी कृति ने बताया कि पांच डिसमिल खेत को बंधक रख कर लगभग तीन महीना पहले ही पति विदेश कमाने गए थे I

पति की मौत के बाद कृति के उपर दुःख के काले बादल छाए हुए हैं I ऐसे में अब मृतक की पत्नी के इस बिपत्ती की घड़ी में क्षेत्रिय समाज सेवियों सहित क्षेत्रिय जनप्रतिनिधियों से मदद की दरकार लगी हुई है I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking