News Addaa WhatsApp Group Join करें

गाजे बाजे के साथ निकाली गई नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत की कलश यात्रा

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

May 30, 2025  |  7:03 PM

201 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गाजे बाजे के साथ निकाली गई नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत की कलश यात्रा

मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा पकड़ी बावन में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा का नौ दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । जिसमें गाजे बाजे के साथ गांव के माता बंजारी देवी के स्थान से शुरू करके शिव मंदिर , हनुमान मंदिर, ब्रम्ह जी मंदिर,काली मंदिर से होते हुए पकड़ी सिवान में नहर के पुल से जल भरकर मंडप में आचार्य पंडित कपिलदेव त्रिपाठी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बाद स्थापित किया गया।

कथा के प्रथम दिन शुक्रवार को सायं श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत ज्ञान वैराग्य और भक्ति के संबंधित महात्म कथा का रसपान कराते हुए कथा पंडित कपिलदेव त्रिपाठी ने कहा श्रीमद्भागवत महात्म में कथा सुनने उसे जीवन में अपनाने के लाभों का वर्णन है । श्रीमद्भागवत कथा मोक्ष, ज्ञान, भक्ति और प्रेम की प्राप्ति का मार्ग है । कथा पंडित के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मन को शांति, पापों से मुक्ति,और सांसारिक दुःखों से छुटकारा मिलता है । श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मोक्ष की प्राप्ति होती है । जैसा कि राजा परीक्षित के मामले में हुआ था । जो पाप मुक्त हो गये थे । श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान और भक्ति को बढ़ावा देती है । जिससे व्यक्ति भगवान के करीब आ सकता है । भागवत कथा श्रवण से व्यक्ति को परम आनन्द की प्राप्ति तथा दुःखों से सदा सदा के लिए मुक्ति मिलती है । श्रीमद्भागवत कथा सृष्टि के रहस्य और भगवान के स्वरूप का ज्ञान कराती है ।।कथा के अन्त में यजमान श्याम नारायण तिवारी और उनकी पत्नी ने श्रीमद्भागवत महापुराण की आरती उतारी ।

इस दौरान श्री नारायण तिवारी ,हरेंद्र पांडेय,प्रभुनाथ पांडेय,तपन मिश्र,रामनाथ पांडेय,मुकेश उपाध्याय,राम प्रकाश दिवेदी, संपूर्णा नंद आदि उपस्थित रहे। तत्पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

खड्डा, कुशीनगर। मुंबई से घर लौट रहा एक युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर चलती…

हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल
जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल

कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking