News Addaa WhatsApp Group Join करें

Gandak river Kushinagar/कुशीनगर: खेती करने जा रहे ग्रामीणों से भरी नाव नाव पलटी, 03 लोग लापता!

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 13, 2022  |  11:48 AM

2,060 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Gandak river Kushinagar/कुशीनगर: खेती करने जा रहे ग्रामीणों से भरी नाव नाव पलटी, 03 लोग लापता! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर चौकी के समीप आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। खेती करने जा रहे ग्रामीणों से भरी नाव गंडक नदी में डूब गई। इस नाव में कुल 10 लोग सवार थे उनमें से 07 लोगों को सकुशल बचा लिया गया है मगर 03 लोग अभी भी लापता है. घटना सुबह लगभग आठ बजे की है।

आपके लिए और..- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों व गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश कर रही है। मुख्यमत्री योगीआदित्य नाथ ने घटना के संज्ञान लेते हुआ जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ने हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

आपको बता दे, जिले के किसान दशकों से गंडक नदी में एक अदद पुल के निर्माण की बाट जोह रहे हैं। पुल के अभाव में सैकड़ों किसान हर रोज नाव के जरिये नदी पार कर खेत खलिहान का कामकाज देखते हैं, जिसमें पैसे खर्च करने के साथ-साथ कई मौकों पर उफनाती नदी में जान जोखिम में डालनी पड़ती है और कई हादसे भी हो चुके है

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking