News Addaa WhatsApp Group Join करें

गणित प्रदर्शन में कम्पोजित विद्यालय मंगलपुर रजनी एवं सोनू ने लहराया परचम

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Oct 25, 2024  |  6:58 PM

117 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गणित प्रदर्शन में कम्पोजित विद्यालय मंगलपुर रजनी एवं सोनू ने लहराया परचम

मथौली बाजार/कुशीनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुशीनगर में गणित प्रदर्शनी(प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर) का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे जनपद के विकास खण्डों से प्राथमिक स्तर के 4 एवं उच्च प्राथमिक स्तर के 2 छात्र शामिल हुए।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ प्रसिद्धि केसरवानी, असिस्टेंट प्रोफेसर बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर एवं विशिष्ट अतिथि डॉ अंकित कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पडरौना कुशीनगर रहे। कार्यक्रम का संचालन वेद शंकर गुप्ता, प्रवक्ता डायट भौतिक विज्ञान ने किया। कार्यक्रम में जनपद के सभी विकास खण्डों के छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

उच्च प्राथमिक स्तर गणित प्रदर्शनी में कम्पोजिट विद्यालय मंगलपुर, क्षेत्र -मोतीचक की छात्रा रजनी गुप्ता कक्षा -6 ने जनपद स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर गणित प्रदर्शनी में कम्पोजिट विद्यालय मंगलपुर का ही छात्र सोनू गोंड कक्षा -5 ने जनपद स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त किया। उक्त गणित प्रदर्शनी में कम्पोजिट विद्यालय मंगलपुर के 2 छात्र एवं छात्राओं के द्वारा परचम लहराना उनके कठिन परिश्रम,लगन, मेहनत, कर्मठता एवं कार्य के प्रति समर्पण की भावना की देन है।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापकएवं मंत्री, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ -मोतीचक मोल‌ई प्रसाद प्रजापति ने गणित प्रदर्शनी में छात्र एवं छात्राओं की सफलता पर विद्यालय में माल्यार्पण करके उन्हें पुरस्कृत किया।

इस सफलता पर राजेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ -कुशीनगर, दिनेश कुमार सिंह, अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ -मोतीचक, हारून रशीद,दिपेश सिंह, राजेश यादव, जनार्दन शर्मा, आलोक कुमार शाही, राजेन्द्र शुक्ल, राहुल कुमार, मुन्ना सिंह,व्यास मुनि सिंह, प्रेमसागर, कृतिलता गौतम, कमलेश दूबे, बालगोविंद सिंह, सुनील कुमार सिंह,मंजू देवी,रंजू सिंह, शीला मल्ल, रामगोपाल सिंह, सत्यवन्त सिंह,अजय कुमार तिवारी, कुंवर मनोज कुमार, अमरजीत सिंह, सतीश सिंह,निहालुद्दीन अहमद सिद्दीकी,अभय प्रताप सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी, संजय कुमार जायसवाल, राजेश्वर सिंह, विपिन कुमार सिंह, मार्कण्डेय नाथ त्रिपाठी, वरुणेश चंचल पाण्डेय, सौरभ यादव, तेजप्रताप सिंह,अपर अंसारी, विजय चंद्र मतीउल्लाह सिद्दीकी, देवेन्द्र चौरसिया आदि शिक्षक बन्धुओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सफल हुए छात्र एवं छात्राओं तथा विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking