News Addaa WhatsApp Group

ग्राम प्रधान की मौत से ग्रामीणों में दौड़ी शोक की लहर

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Jan 16, 2025  |  8:10 PM

76 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ग्राम प्रधान की मौत से ग्रामीणों में दौड़ी शोक की लहर

बोदरवार/कुशीनगर । क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा शेखपुरवा / पड़ौली की महिला प्रधान श्रीमती सत्ती देवी का गुरुवार की शाम को हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई I इनके निधन की सूचना मिलते ही ग्राम सभा में ग्रामीणों सहित शुभचिंतकों के अंदर शोक की लहर दौड़ गई I

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

ज्ञात हो, कि विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम पंचायत शेखपुरवा निवासी भाजपा विधायक प्रतिनिधि कसया रुद्र प्रताप सिंह की माता जी श्रीमती सत्ती देवी उम्र लगभग 65 वर्ष वर्तमान समय में ग्राम सभा की मौजूदा प्रधान थीं I और लंबे समय से अस्वस्थ होने पर इनका इलाज गोरखपुर से हो रहा था I आज दिनांक 16 जनवरी दिन गुरुवार को घर पर ही शाम लगभग चार बजे के दौरान इनका निधन हो गया I इनके निधन की सूचना पर परिजनों सहित ग्राम सभा के ग्रामीणों और शुभचिंतकों के अंदर शोक की लहर दौड़ गई I

घर पर पहुंच कर लोगों द्वारा शोक संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी जा रही है I कल दिनांक 17 जनवरी दिन शुक्रवार को सुबह कप्तानगंज में गंडक नदी के राम जानकी घाट पर गतात्मा का अंतिम संस्कार किया जायेगा I

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking