News Addaa WhatsApp Group Join करें

ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस, मची रही धूम

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Jan 28, 2025  |  9:08 PM

120 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस, मची रही धूम

बोदरवार/कुशीनगर। ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों पर गणमान्य व्यक्तियों द्वारा ध्वजारोहण का कार्य किया गया I तथा मिष्ठान भी वितरित किए गए I इस दौरान बिद्यालयों में विविध प्रकार के आयोजित रहे कार्यक्रमों से क्षेत्र में गणतंत्र दिवस की धूम मची रही I

आपके लिए और..- 9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध...

ज्ञात हो, कि 26 जनवरी रविवार के दिन 76 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विकास खंड कप्तानगंज अंतर्गत स्थित ज्ञानोदय इंटरमीडिएट कालेज मंसूरगंज के प्रांगण में प्रबंधक प्रभाकर उपाध्याय ने ध्वजारोहण का कार्य किया I नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंसूरगंज पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डाo अरविंद रत्नायके ने धवाजारोहण किया इस दौरान फार्मासिस्ट महेंद्र उपाध्याय वार्ड ब्वाय जयसिंह सहित आदि गणमान्य उपस्थित रहे I पुलिस चौकी मंसूरगंज पर चौकी इंचार्ज पंकज कुमार सिंह ने ध्वाजारोहण का कार्य किया I और ग्राम सभा घुरहुपुर के पंचायत भवन व प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में प्रधान रामनिवास पटेल उर्फ पप्पु पटेल ने झंडा फहराया I इसी कड़ी में किसान इंटरमीडिएट कालेज कुंदूर के परिसर में प्रबंधक शिवनारायन सिंह द्वारा ध्वजारोहण का कार्य किया गया और विद्यालय परिवार उपस्थित रहा I तथा ग्राम पंचायत कुंदूर के पंचायत भवन व प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में प्रधान धर्मराज सिंह ने झंडा फहराया I

आगे महाराणा प्रताप लघु माध्यमिक विद्यालय बोदरवार के प्रांगण में प्रबंधक प्रमोद कुमार निषाद ने झंडा फहराया I इसी कड़ी में पुलिस चौकी बोदरवार के प्रांगण में चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने ध्वजारोहण का कार्य किया I बड़ौदा यूपी बैंक बोदरवार के परिसर में शाखा प्रबंधक वीपी श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण का कार्य किया I बोदरवार के ग्राम पंचायत भवन, बोदरवार में स्थित अंबेडकर स्थल,प्राथमिक विद्यालय सहित बतौर मुख्य अतिथि राजधारी सेंट्रल स्कूल में प्रधान राजकमल मद्धेशिया द्वारा ध्वजारोहण का कार्य किया गया I तथा लक्षनराम बालिका लघु माध्यमिक विद्यालय बोदरवार के प्रांगण में प्रबंधक घनश्याम गोरखपुरी ने झंडा फहराया और विद्यालय के बच्चों द्वारा बाजार में प्रभात फेरी भी निकाली गई I और नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार के प्रांगण में प्रभारी चिकित्साधिकारी डाo संजय भारद्वाज द्वारा ध्वजारोहण का कार्य किया गया इस अवसर पर फार्मासिस्ट शैलेश कुमार पाण्डेय सहित स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों संग गणमान्य लोग उपस्थित थे I आगे एसआरडी विद्यालय शेषपुरवा के प्रांगण में प्रबंधक संतोष कुमार सिंह ने झंडा फहराया I इसी कड़ी में भगवंत पाण्डेय इंटरमीडिएट कालेज कुईचवर के परिसर में प्रबंधक अखिलेश पाण्डेय द्वारा ध्वजारोहण का कार्य किया और विद्यालय में गत वर्ष हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा परिणाम में सर्व श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्र – छात्राओं को स्मृति चिन्ह व मेडल देकर सम्मानित किया गया I

इस दौरान विद्यालय के प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर छात्र – छात्राओं द्वारा हिस्सा लेकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया I इस अवसर पर प्रधानाचार्य पुंडरिक मिश्रा, सूर्यप्रकाश त्रिपाठी, अरविंद सिंह, मधुसूदन सिंह, प्रेमचंद, राजकिशोर यादव, सत्यऋषि यादव, विवेकानंद पाण्डेय, सुनील गुप्ता, अजीत सिंह, विशेश्वर नाथ पाण्डेय, श्रीमती किरन देवी, सोनी राय आदि विद्यालय परिवार उपस्थित रहा I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…

9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!

कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…

सुकरौली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का फूल मालाओं के जोरदार स्वागत
सुकरौली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का फूल मालाओं के जोरदार स्वागत

सुकरौली (कुशीनगर)। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के शुक्रवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking