कसया/कुशीनगर। पर्यावरण सेवा संस्थान नयी दिशा द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में मंगलवार को फाजिलनगर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय डिग्री टोला की प्रधानाध्यापिका कुसुम द्विवेदी ने जन्मदिन के अवसर पर शिक्षकों व बच्चों के साथ पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने नयी दिशा के जन्मदिन पर पौधरोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि मात्र इस अभियान से जुड़कर हम अपने आस पास के परिवेश को हरा भरा रखते हुए पर्यावरणीय असंतुलन से उत्पन्न संकट से बच सकते हैं। पौधों से ही हमें प्राणवायु ऑक्सीजन सहित जीवनोपयोगी अधिकांश चीजें मिलती हैं। इसलिए अधिकाधिक पौधे लगाने की जरूरत है।
इस अवसर पर ममता शर्मा, प्रीति पांडेय, मधुलिका पूजा, अनुष्का, रिया, सृष्टि, अंशु, कृष्णा, ऋषव, नीरज शर्मा, शैलेश शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…
कुशीनगर। पुलिस कप्तान का काम सिर्फ अपराधियों पर शिकंजा कसना नहीं, बल्कि पुलिस विभाग…
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…