News Addaa WhatsApp Group

गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने गो आश्रय स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 27, 2025  |  7:10 PM

88 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने गो आश्रय स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर पालिका परिषद में स्थित कांहा पशु आश्रय स्थल का जसवन्त सिंह उर्फ अतुल सिंह उपाध्यक्ष, गो सेवा आयोग, उ०प्र०, लखनऊ द्वारा पूर्वान्ह कान्हा पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया।

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

निरीक्षण के समय मौके पर 45 नर व 03 मादा कुल 48 गोवंश संरक्षित पाये गये तथा सभी गोवंशो का टैग लगा हुआ मिला। गोशाला की साफ-सफाई उत्तम पायी गयी। सभी गोवंशो में टीकाकरण कार्य शतप्रतिशत पूर्ण पाया गया। निरीक्षण के समय कोई गोवंश बीमार नही पाया गया। गोवंशो को खाने हेतु भूसा 35.90 कु०, दाना 88 कि०ग्रा०, हरा चारा- 01 कु० तथा गुड एवं नमक उपलब्ध पाया गया। गोशाला मे गोबर गैस प्लान्ट संचालित है। कान्हा पशु आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंशो की संख्या क्षमता से अधिक होने के कारण विस्तारीकरण हेतु नगर पालिका अध्यक्ष , मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, तहसीलदार व अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया। गो आधारित खेती करने जीवामृत बनाने एवं गो आश्रय स्थल में छायादार पेड़ लगाने हेतु उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, तथा अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया।

उपस्थित केयर टेकर एवं श्रमिको को निर्देशित किया गया कि समय से गोशाला की साफ-सफाई कर गोबर को गोशाला से एकत्रित कर निर्धारित स्थल पर रखे।इस दौरान तहसीलदार नरेंद्र राम,ईओ मीनू सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking