News Addaa WhatsApp Group Join करें

गो-तस्कर रहीम का खेल खत्म — मुठभेड़ में हुआ घायल दबोचा गया पिपराइच की गलियों में तड़तड़ाई गोलियां, संयुक्त पुलिस टीम की बड़ी कामयाबी, गूंजे फायर, दहशत का मंजर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 17, 2025  |  6:56 PM

357 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गो-तस्कर रहीम का खेल खत्म — मुठभेड़ में हुआ घायल दबोचा गया पिपराइच की गलियों में तड़तड़ाई गोलियां, संयुक्त पुलिस टीम की बड़ी कामयाबी, गूंजे फायर, दहशत का मंजर! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। बुधवार को गोरखपुर जिले के पिपराइच और कुशीनगर जिले के रामकोला सीमावर्ती क्षेत्र अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। पुलिस की घेराबंदी में फंसा कुख्यात गो-तस्कर अब्दुल रहीम अपनी जान बचाने के लिए गोलियां बरसाने लगा। मगर पुलिस के सधे हुए जवाबी फायर ने उसका सारा मंसूबा ध्वस्त कर दिया। रहीम घायल होकर बाइक समेत धरा गया।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

जानकारी के मुताबिक, थाना पिपराइच (गोरखपुर) क्षेत्र के कूड़ाघर पगार मिश्रौलिया डाढ़ी टोला के पास चेकिंग चल रही थी। तभी स्प्लेण्डर बाइक पर सवार एक युवक आता दिखाई दिया। रोकने पर उसने पुलिस पर सीधा निशाना साधते हुए फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी पलटवार किया और गोली उसके दोनों पैर में जा लगी।घायल बदमाश की पहचान अब्दुल रहीम पुत्र हजरत, निवासी कुचिया पिपरा थाना पटहेरवा, जिला कुशीनगर के रूप में हुई। रहीम कोई मामूली अपराधी नहीं बल्कि बहुजनपदी अपराधी है। उस पर कुशीनगर, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया और बलरामपुर जिलों में गो-तस्करी, पशु क्रूरता, लूट, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट तक के मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से बरामदगी का ब्योरा निम्न है।स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल (बिना नंबर) .32 बोर देशी पिस्टल,चार जिंदा कारतूस व तीन खोखा कारतूस,₹1220 नकद की बरामदगी हुईं हैं।

यहां बताना चाहूंगा कि संयुक्त पुलिस टीम की फिल्मी स्टाइल घेराबंदी हुई।इस पूरे ऑपरेशन में थाना रामकोला , कसया, स्वाट टीम, साइबर सेल और गोरखपुर की पिपराइच पुलिस शामिल रही। अपराधी को दबोचने के लिए टीमों ने पहले इलाके की घेराबंदी की और फिर फिल्मी अंदाज़ में चेकिंग अभियान चलाया।

इस कामयाबी को अमली जामा पहनाने में प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह (रामकोला), प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा (कसया),प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह (स्वाट),प्र0नि0 मनोज कुमार पंत (साइबर सेल),थानाध्यक्ष पुरसोत्तम सिंह (पिपराइच, गोरखपुर) और उप निरीक्षक कसया विवेक कुमार पांडेय की भूमिका सराहनीय रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking