News Addaa WhatsApp Group Join करें

परमात्मा एक है और सदैव एक ही रहेगा- सतीश चन्द्र

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Aug 4, 2024  |  7:45 PM

169 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
परमात्मा एक है और सदैव एक ही रहेगा- सतीश चन्द्र

मथौली बाजार/कुशीनगर । इस धरती पर अगर जन्म है तो मृत्यु भी यही है । परमात्मा एक है और सदैव एक ही रहेगा ।ईश्वर की एकता अपरिवर्तनीय है और हर धर्म , मान्यता या समय के बावजूद यह सच्चाई नहीं बदलती ।यह विचार सभी धर्मों में पाये जाने वाले ईश्वर की एकता के सिद्धांत से मेल खाता है। सभी धर्मों और मान्यताओं के बावजूद अंततः सभी का स्रोत और लक्ष्य एक ही है परमात्मा। भगवान की भक्ति, सत्संग,और ध्यान के माध्यम से मनुष्य अपने जीवन को ऊंचाइयों पर ले जा सकता है।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

उक्त बातें विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सोनिया में उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में बाबा जय गुरुदेव महराज के सन्देश को सुनाते हुए संस्था के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चन्द्र यादव ने
कहा। आगे कहा कि रामराज्य जैसे समाज का निर्माण करने के लिए समाज में सभ्यता लानी होगी। और सभ्यता अंग्रेजी विज्ञान पढ़़ने मात्र से नहीं अंडा, मछली, मांस व शराब का सेवन छोड़़कर शाकाहारी बनने से और नशा मुक्त होने से आएगी। उन्होंने कहा कि समाज में सभ्यता और संस्कार लाने के लिए बुचड़़ खानों और शराब पर बुलडोजर चलाना होगा। आज भारत में लगभग अस्सी प्रतिशत हिन्दू मांसाहारी होते चले जा रहे है और देश के युवा नशे के तरफ अग्रसरित हो रहे है। अगर इस पर रोक नहीं लगा तो भारत में सभ्यता और संस्कृति समाप्त हो सकती है। उपस्थित सभी जनमानस से शाकाहारी और नशा मुक्त रहने का आग्रह करते हुए अपने अनुयायियों से कहा कि वे सभी धर्मों का सम्मान करें और प्रेम और करुणा के साथ जीवन जिएं।

इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष राम श्री चौहान ब्लॉक महामंत्री नन्हे बाबू, श्रीराम कुशवाहा,सोहन लाल गुप्ता, राजेन्द्र चौधरी, नरसिंह, रामप्रताप सिंह, बाबूलाल यादव, सुदामा कुशवाहा, शैलेन्द्र सिंह, जवाहर लाल गौतम, संजय वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष सिंह, गोरख गुप्ता, मोहित कुशवाहा, अजय पटेल आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking